उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य सरकार के अंतर्गत संगठन है जो विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विभिन्न परीक्षाओं का संचालन करने के लिए अधिकृत है। राज्य सरकार की आवश्यकतानुसार समय समय पर रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोग परीक्षाओं का आयोजन करता है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विकास अधिकारी के 3133 पदों पर भर्ती हेतु विकास अधिकारी परीक्षा 2016 का आयोजन करने वाली है जिसके लिए आयोग ने परीक्षा से सम्बन्धित पाठ्यक्रम की रुपरेखा एक सूचना के तहत प्रकाशित कर दिया है. आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 15 जिलों- जिनके नाम है- आगरा, इलाहबाद, कानपुर सिटी, फैजाबाद, गोरखपुर,झाँसी, सहारनपुर, लखनऊ, गाज़ियाबाद, बरेली, वाराणसी, बाराबांकी, रायबरेली, सीतापुर एवं इटावा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विकास अधिकारी परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा- चरण प्रथम एवं चरण द्वितीय. प्रथम चरण में उम्मीदवार को लिखित परीक्षा देनी होती है. इस चरण में सफल उम्मीदवारों को फिर द्वितीय चरण के लिए बुलाया जाता है जो साक्षात्कार का चरण है. लिखित परीक्षा एक घंटे और तीस मिनट की होगी जिसमे 30 अंक के 30 प्रश्न हिंदी और लेखन क्षमता से सम्बन्धित होंगे, 20 प्रश्न जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के, और 30 प्रश्न सामान्य जागरूकता से सम्बन्धित होंगे. साक्षात्कार के लिए 20 अंक निर्धारित किया गया है.
चरण | विषय | प्रश्न की संख्या | अंक |
चरण प्रथम | भाग-1:हिंदी एवं लेखन क्षमता | 30 | 30 |
| भाग-2: जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट | 20 | 20 |
| भाग-3 सामान्य जागरूकता | 30 | 30 |
चरण द्वितीय | साक्षात्कार |
| 20 |
| कुल |
| 100 |
उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल होते हैं उन्हें अंत में उन्हें शारीरिक योग्यता जाँच परीक्षा से गुजरना होगा जिसमे शारीरिक व्यायाम, 01 मील दौड़, लम्बा कूद, 04 मील सायकिल रेस एवं 02 मील टहलना शामिल होगा.
विकास अधिकारी परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं रुपरेखा से सम्बन्धित जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विकास अधिकारी परीक्षा जिसके तहत ग्राम विकास अधिकारी के कुल 3133 रिक्त पदों को भरा जाना है के लिए आवेदन पत्र 18 जनवरी से 10 फरवरी 2016 के बीच किया गया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation