करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. अप्रैल 2010 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.ब्रिक्स के सभी देश समूह-20 और संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं.
2. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2011 की तीसरी बैठक चीन के सान्या में 14 अप्रैल 2011 को संपन्न हुई.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
a. केवल 1
b. केवल 1 और 2
c. केवल 2
d. न तो 1 और नही दो 2
Answer: (b) केवल 1 और 2
2. बालीवुड की किस अभिनेत्री को फ्रांस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार नाइट ऑफ दि ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लैटर्स से सम्मानित किया गया? यह सम्मान नई दिल्ली में 15 अप्रैल 2011 को दिया गया.
a.ऐश्वर्या राय
b. सोनाक्षी सिन्हा
c. प्रियंका चोपड़ा
d. नंदिता दास
Answer: (d.) नंदिता दास
3. राष्ट्री य आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के 46 सदस्यों का एक दल जापान में भूकंप और सूनामी के बाद राहत और बचाव कार्य करके अपने देश भारत वापस आ गया. इस दल का नेतृत्व किसने किया? वर्ष 2006 में बल के काम शुरू करने के बाद इसकी विदेश में यह पहली कार्रवाई थी.
a. लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष सिंह
b. एम शशिधर रेड्डी
c. आलोक अवस्थीड
d. लेफ्टिनेंट कर्नल बीके सिंह
Answer: (c) आलोक अवस्थीे
4. भारत ने किस देश को शक्कर उद्योग के क्षेत्र में विशेषज्ञता और नवीनतम तकनीक देने का प्रस्ताव दिया? यह प्रस्ताव भारत के केंद्रीय खाद्य मंत्री केवी थॉमस ने 11 अप्रैल 2011 को दिया?
a. जापान
b. इथोपिया
c. केन्या
d. इंडोनेशिया
Answer: (b) इथोपिया
5. जापान ने सुनामी और भूकंप प्रभावित उत्तरपूर्वी क्षेत्र के पुनर्निर्माण कार्यों हेतु 22 अप्रैल 2011 को _ _ _ _ की आपात बजट की घोषणा की.
a. 60 अरब डॉलर
b. 55 अरब डॉलर
c. 50 अरब डॉलर
d. 45 अरब डॉलर
Answer: (c) 50 अरब डॉलर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation