करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. जनवरी 2012 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. भारत की पहली परमाणु-शक्ति संपन्न पनडुब्बी आईएनएस-चक्र (मूल नाम नेरपा) को भारत के राजदूत अजय मल्होत्रा ने औपचारिक रूप से 23 जनवरी 2012 को प्राप्त किया. यह पनडुब्बी भारत को किस देश से प्राप्त हुई?
a. फ्रांस
b. रूस
c. अमेरिका
d. जर्मनी
Answer: (b) रूस
2. भारत के 63वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोहों की मुख्य अतिथि निम्नलिखित में से कौन थीं/था?
a. यींगलक शिनावात्रा
b. किम जोंग यांग
c. बेगम खालिदा जिया
d. कमला प्रसाद बिसेसर
Answer: (a) यींगलक शिनावात्रा
3. किस भारतीय राजनयिक की नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के विशेष सलाहकार के पद पर की गई? इनके नियुक्ति की जानकारी 26 जनवरी 2012 को दी गई.
a. पुलक चटर्जी
b. निरुपमा राव
c. कृष्ण मेनन
d. विजय नाम्बियार
Answer: (d) विजय नाम्बियार
4. 5वीं वार्षिक विश्व भावी ऊर्जा शिखर सम्मेलन संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में 19 जनवरी 2012 को संपन्न हुआ. वर्ष 2012 के विश्व भावी ऊर्जा शिखर सम्मेलन की विषय वस्तु क्या था?
a. सतत ऊर्जा का अनुसंधान एवं विकास
b. सतत ऊर्जा का विकास
c. सभी के लिए सतत ऊर्जा
d. प्रदूषण मुक्त ऊर्जा का विकास
Answer: (c) सभी के लिए सतत ऊर्जा
5. वर्ष 2011 के राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भावना पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया. इनके चयन की जानकारी 25 जनवरी 2012 को दी गई.
a. मिजोरम के खमलियाना
b. ओडिशा के मोहम्मद अब्दुल बारी
c. a. और b. का संयुक्त रुप से
d. इनमें से किसी का नहीं
Answer: (c) a. और b. का संयुक्त रुप से
Comments
All Comments (0)
Join the conversation