देश की बात
सत्य सांईं बाबा पुट्टापर्थी में ब्रह्मालीन हुए।
रिमोट सेंसिग सैटेलाइट, रिसोर्ससेट-2 ने तस्वीरें भेजना शुरू किया।
दुनिया भर के लोगों के लिए आध्यत्मिक शांति का स्रोत रहे श्री सत्य सांईंबाबा का निधन। आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में ली अंतिम सांस। वे 86 वर्ष के थे।
समान वेतन भत्तों व काम की समान दशाओं को लेकर एयर इंडिया के पायलट बेमियादी हडताल पर। हवाई यात्राएं बुरी तरह प्रभावित।
बंगाल के पुरुलिया जिले में हवाई जहाज से हथियार गिराने के मामले में नया खुलासा। सरकार की सहमति से ही अंजाम दी गई थी घटना। घटना के सूत्रधार किम डेवी ने किया रहस्योद्घाटन।
पिछले सप्ताह अंतरिक्ष भेजे गए सेटेलाइट रिसोर्ससेट-2 ने तस्वीरें भेजना शुरू किया। उत्तराखंड से लेकर केरल तक के करीब 3 हजार किमी क्षेत्र की तस्वीरें भेजीं।
अर्थ जगत
टैबलेट पीसी आईपॉड-2 की देश में लॉचिंग
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कार निर्माता कंपनी रेनॉ के साथ ज्वाइंट वेंचर खत्म करने के एक साल बाद अपनी कार लोगन सेडान का नाम बदल कर वेरिटो किया। कीमतों पर फैसला नहीं।
सेकेंड जेनरेशन टैबलेट पीसी आईपॉड-2 की देश में लॉन्चिग। शुरूआती कीमतें 29 हजार रखी गई।
फॉच्र्यून मैगजीन ने जारी की एशिया के सबसे ताकतवर लोगों की सूची। भारत के छ: लोगों को सूची में जगह।
देश दुनिया
यमन के राष्ट्रपति सालेह सत्ता छोडने को राजी
अमेरिका में समुद्री तूफान से सैकडों की मौत।
इजिप्ट, ट्यूनीशिया के बाद तीसरी सफल जनक्रांति। जनता के विरोध के आगे यमन के राष्ट्रपति अब्दुल्ला सालेह पद छोडने को राजी। 32 साल से सत्ता पर काबिज थे सालेह।
इजिप्ट के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को जेल भेजा जाएगा। सरकार विरोधी प्रदर्शनों में गईं 850 लोगों की जान के लिए मुबारक को जिम्मेदार ठहराया गया था।
भारतीय फोटोग्राफर अमित मेधेशिया को इस साल के सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफी अवार्ड से नवाजा गया। आर्ट्स ऐंड कल्चर कैटेगिरी में मिला पुरस्कार।
अमेरिका के मिसीसिपी से लेकर जॉर्जिया तक टॉरनेडो का कहर। अब तक करीब 200 लोगों की मौत।
खेल खिलाडी
फुटबॉलर मेसी ने एक सीजन में पूरे किए 50 गोल।
पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल सत्तार का निधन
भारतीय मुक्केबाजों परमजीत सिंह समोटा व शिव थापर ने बेलग्रेड में चल रही विनर अर्तराष्ट्रीय बॉकसिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण जीते। मनप्रीत को मिला कांस्य।
भूतपूर्व ओलंपियन व फुटबॉलर अब्दुल सत्तार नहीं रहे। सत्तार 1951 की एशियन गेम्स गोल्ड विनिंग टीम के सदस्य थे।
अर्जेन्टीना के स्टार फुटबॉलर लियोन मेसी ने स्पेनिश लीग में पचास गोलों का अंाकडा छुआ। स्पेनिश लीग के एक सेशन में 50 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बने।
स्पेन के नडाल ने रिकॉर्ड छठी बार बर्सिलेाना ओपेन टेनिस टूर्नामेंट जीता। हमवतन डेविड फेरेर को मात दे खिताब अपने नाम किया।
भारत में होने जा रही पहली इंडिया ग्रांड प्रिक्स के लिए लोगो जारी किया गया। नोएडा में 1700 करोड की लागत से तैयार बुद्घा स्पोर्टिग सर्किट में होगी रेस।
खबरे आस पास-
चीन स्थापित करेगा नया अंतरिक्ष स्टेशन
कैस्परस्की ने जारी किया नया मोबाइल सिक्योरटी सॉफ्वेयर
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम का विवाह केट के साथ संपन्न।
रूस की मोबाइल सुरक्षा सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी कैस्परस्की ने भारत में मोबाइल सिक्योरटी सॉफ्टवेयर 9.0 बाजार में उतारा।
चीन 2020 में स्थापित करेगा अंतरिक्ष स्टेशन। अमेरिका, रूस के बाद स्पेस स्टेशन स्थापित करने वाला तीसरा देश।
शानदार समारोह में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस विलियम का विवाह के ट मिडल्टन के साथ संपन्न।
जेजे डेस्क
पहली इंडिया ग्रांडप्रिक्स का लोगो जारी
सत्य सांईं बाबा पुट्टापर्थी में ब्रह्मालीन हुए
Comments
All Comments (0)
Join the conversation