This is an archived article last updated on Sep 11, 2025. The information may be outdated.

[Official] UPSSSC PET Answer Key 2025 PDF: यूपी पीईटी उत्तर कुंजी जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड शिफ्ट वाइज पेपर पीडीएफ

Last Updated: Sep 11, 2025, 13:14 IST

UPSSSC PET Answer Key 2025 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी पीईटी परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी 9 सितंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीईटी उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिए गए लेख में उपलब्ध कराया गया है।

UPSSSC PET Answer Key 2025
UPSSSC PET Answer Key 2025

UPSSSC PET Answer Key 2025 OUT: उउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी 9 सितंबर 2025 को जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे शिफ्ट-वाइज PDF में आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी 15 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

इस उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अंतिम परिणाम से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

Screenshot 2025-09-11 131219

[Official] UP PET Answer Key 2025 PDF Download Link

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 6 और 7 सितंबर को आयोजित यूपी पीईटी परीक्षा 2025 की दोनों पालियों के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है। अब उम्मीदवार नीचे दिए गए उत्तरों की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि उन्हें परीक्षा में लगभग कितने अंक प्राप्त हो सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शिफ्ट-वाइज उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

UP PET Answer Key 2025 September 6, 2025 Shift 1
UP PET Answer Key 2025 September 6, 2025 Shift 2
UP PET Answer Key 2025 September 7, 2025 Shift 1
UP PET Answer Key 2025 September 7, 2025 Shift 2

UP PET Answer Key 2025- यूपी पीईटी परीक्षा उत्तर कुंजी हाइलाइट्स

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब UPSSSC PET उत्तर कुंजी और UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025 डाउनलोड करके अपने उत्तरों की तुलना कर सकते हैं और संभावित अस्थायी अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी और संबंधित जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025

उत्तर कुंजी तिथि

9 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि

6 और 7 सितंबर 2025

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन

अंकन प्रणाली

प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक,  प्रत्येक गलत उत्तर पर -0.25 अंक

आधिकारिक वेबसाइट

www.upsssc.gov.in

Official UPSSSC PET Answer Key 2025 PDF Download Kaise Kare?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइटwww.upsssc.gov.in पर जाकर आप यूपी PET उत्तर कुंजी 2025 नीचे दिए गए आसान चरणों से इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले www.upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर "नवीनतम समाचार" या "महत्वपूर्ण घोषणाएं" सेक्शन खोलें।

  3. वहां दिए गए लिंक “Preliminary Eligibility Test (PET) 2025 उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें

  4. क्लिक करने पर उत्तर कुंजी PDF खुल जाएगी।

  5. अब PDF से अपने उत्तर मिलाएँ और अनुमानित स्कोर निकालें।

UPSSSC PET उत्तर कुंजी 2025 में आपत्ति कैसे दर्ज करें?

अधिकारियों ने अभी तक आपत्ति दर्ज करने की तिथियों के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी जाएगी। उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति प्रस्तुत करते समय आवश्यक शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा और साथ ही सटीक प्रमाण भी जमा करना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 10, 2025, 09:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News