This is an archived article last updated on Sep 12, 2025. The information may be outdated.

Bihar SIR 2025: बिहार में वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से 12 पहचान पत्र मान्य? Aadhaar शामिल या नहीं, जानें यहाँ

Last Updated: Sep 12, 2025, 23:54 IST

Bihar SIR: सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आधार कार्ड (Aadhaar Card) को 12वें वैध पहचान दस्तावेज़ के रूप में मान्यता दी है। अब बिहार में वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 12 दस्तावेज़ मान्य हैं। हालांकि, आधार सिर्फ पहचान का सबूत है, नागरिकता का नहीं। पूरी लिस्ट यहाँ जानें।

Bihar SIR 2025: 12 दस्तावेज़ मान्य, यहां जानें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पूरी लिस्ट
Bihar SIR 2025: 12 दस्तावेज़ मान्य, यहां जानें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पूरी लिस्ट

Bihar SIR: बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2025 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब आधार कार्ड को भी 12वें वैध पहचान दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार किया जाएगा। इससे पहले केवल 11 डॉक्यूमेंट ही मान्य थे। हालांकि, आधार को केवल पहचान प्रमाण (Identity Proof) माना जाएगा, न कि नागरिकता का सबूत। 

Asia Cup 2025 Channel Numbers: टीम इंडिया के मैच LIVE देखें इन DTH चैनल नंबरों पर

12 वैध पहचान डॉक्यूमेंट की लिस्ट 

अब बिहार में मतदाता सूची (Electoral Roll) में नाम दर्ज कराने के लिए निम्न 12 दस्तावेज़ों में से कोई एक प्रस्तुत किया जा सकता है:

  1. जन्म प्रमाणपत्र (नगर निगम/पंचायत/सरकारी निकाय से)

  2. पासपोर्ट

  3. मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट या मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से जारी प्रमाणपत्र

  4. सरकारी सेवा पहचान पत्र या पेंशन आदेश

  5. स्थायी निवास प्रमाणपत्र (जिलाधिकारी द्वारा जारी)

  6. वनाधिकार प्रमाणपत्र

  7. जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC)

  8. एनआरसी दस्तावेज़ (जहां लागू हो)

  9. परिवार रजिस्टर (स्थानीय निकाय द्वारा जारी)

  10. भूमि/मकान आवंटन प्रमाणपत्र (सरकारी कार्यालय से)

  11. 1987 से पहले जारी सरकारी/पीएसयू पहचान पत्र

  12. आधार कार्ड (सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार नया शामिल)

आधार कार्ड का इस्तेमाल और वेरिफिकेशन

  • आधार को एकल पहचान दस्तावेज़ के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • इसकी प्रामाणिकता और सत्यता की जांच बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या चुनाव आयोग के अधिकारी करेंगे।

  • यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है। यदि अधिकारियों को संदेह होगा तो वे अतिरिक्त दस्तावेज़ मांग सकते हैं। 

Bihar Voter List 2025 में ऐसे Check करें अपना नाम, मोबाइल से करें Download

मतदाताओं पर असर

पहले जिन 34 लाख मतदाताओं का नाम दस्तावेज़ों की कमी के कारण हटाए जाने का खतरा था, अब वे आधार की मदद से सुरक्षित हो जाएंगे। जो मतदाता 2003 की मतदाता सूची में पहले से दर्ज हैं, उन्हें केवल उसका अंश (Extract) प्रस्तुत करना होगा। 

साल 2003 के बाद नए आवेदकों को प्रिफिल्ड एन्यूमरेशन फॉर्म + एक वैध दस्तावेज़ देना होगा (चाहें तो आधार भी दे सकते हैं)।

आधार अब पहचान पत्र के रूप में मान्य

आधार अब पहचान पत्र के रूप में मान्य है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे नागरिकता प्रमाण नहीं माना है। चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत इस संबंध में निर्देश जारी करने का आदेश दिया है।

यह कदम लाखों मतदाताओं को दस्तावेज़ संबंधी दिक्कतों से राहत देगा और मतदाता समावेशन (Voter Inclusion) को बढ़ावा देगा।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Bihar Smart Voter ID Card: बिहार के वोटर्स को मिलेगा नया कार्ड, क्‍या है इसकी खूबियां जानें यहाँ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 12, 2025, 23:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News