69वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) की 14 फरवरी 2016 को घोषणा की गयी. पुरस्कार सम्मान समारोह लंदन स्थित रॉयल ऑपेरा हाउस में आयोजित किया गया.
यह पुरस्कार वर्ष 2015 में ब्रिटिश एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के लिए दिए गये. यह पुरस्कार वर्ष 2015 में लम्बी अवधि एवं लघु अवधि की उन चयनित फिल्मों को दिया गया जिन्हें वर्ष 2015 में ब्रिटेन में प्रदर्शित किया गया.
स्टीफन फ्राई एवं गुगु एमबथा-रॉ द्वारा 8 जनवरी 2016 को नामांकन की घोषणा की गयी.
लिओनार्दो डी कैपरियो द्वारा अभिनीत फिल्म ‘द रेवेनेंट’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया. ‘ब्रुकलिन’ को आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म चुना गया जबकि ‘इनसाइड आउट’ को सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म पुरस्कार दिया गया. ‘एमी’ को सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री का ख़िताब प्राप्त हुआ.
विजेताओं की सूची
पुरस्कार | विजेता |
---|---|
सर्वश्रेष्ठ फिल्म | द रेवेनेंट |
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म | ब्रुकलिन |
एडाप्टेड स्क्रीनप्ले | द बिग शॉर्ट |
ओरिजनल स्क्रीनप्ले | स्पॉटलाइट |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | लिओनार्दो डी कैपरियो (द रेवेनेंट) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | ब्री लार्सन (रूम) |
सहायक कलाकार अभिनेता | मार्क रिलांस (ब्रिज ऑफ़ स्पाइस) |
सहायक कलाकार अभिनेत्री | केट विंसलेट (स्टीव जॉब्स) |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | अलेजेंद्रो जी इनारीतू (द रेवेनेंट) |
आउटस्टैंडिंग पदार्पण | नाजी अबू नोवार (लेखक/निर्देशक) रुपर्ट लॉयड (प्रोड्यूसर) |
एनीमेशन फिल्म | इनसाइड आउट |
ब्रिटिश लघु एनीमेशन | एडमंड |
ब्रिटिश लघु फिल्म | ऑपरेटर |
छायांकन | द रेवेनेंट |
कॉस्टयूम डिजाइन | मैड मैक्स : फ्यूरी रोड |
डॉक्यूमेंट्री | एमी |
ईई राइजिंग स्टार | जॉन बोयेगा |
एडिटिंग | मैड मैक्स : फ्यूरी रोड |
इंग्लिश भाषा से भिन्न फिल्म | वाइल्ड टेल्स |
मेक-अप | मैड मैक्स : फ्यूरी रोड |
मूल संगीत | द हेटफुल ऐट |
प्रोडक्शन डिजाइन | मैड मैक्स : फ्यूरी रोड |
साउंड | द रेवेनेंट |
स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स | स्टार वॉर्स : द फोर्स अवेकेन्स |
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation