जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- यूनान में भारत की राजदूत, 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, आईआईटी खड़गपुर आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में राजस्थान का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया?
a. राजेन्द्र सिंह
b. विपिन नारायण
c. अशोक जैन
d. आलोक नाथ
2. निम्न में से किसे यूनान में भारत की राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया?
a. अपर्णा मलिक
b. शम्मा जैन
c. संभावना गांधी
d. कल्पना तिवारी
3. हाल ही में किस देश ने वर्ष 2040 तक पेट्रोल एवं डीज़ल कारों पर प्रतिबन्ध लगाये जाने की घोषणा की?
a. इंग्लैंड
b. स्वीडन
c. फ्रांस
d. जर्मनी
4. भारत, अमेरिका और जापान द्वारा किये जा रहे संयुक्त युद्धाभ्यास का क्या नाम है?
a. मालाबार – 2017
b. ब्लैक पैंथर – IV
c. रफ एंड टफ – II
d. कॉल ऑन ड्यूटी – 2017
5. भारत की किस महिला खिलाड़ी ने गोला फेंक स्पर्धा में 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान स्वर्ण पदक जीता?
a. सुखविंदर कौर
b. दलबीर कौर
c. मनप्रीत कौर
d. जसजीत गिल
6. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे आईआईटी खड़गपुर का चेयरमैन नामांकित किया गया?
a. संजीव गोयनका
b. राजीव रंजन
c. मयंक त्रिपाठी
d. आशीष वोहरा
7. बिहार में आनंद कुमार द्वारा चलाये जा रहे सुपर-30 कार्यक्रम की तर्ज पर भारत की किस राज्य सरकार ने सुपर-30 कार्यक्रम आरंभ किया?
a. हिमाचल प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. झारखंड
d. उत्तराखंड
8. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने संबंधी प्रस्ताव को पारित करने वाले अंतिम राज्य का नाम क्या है?
a. पंजाब
b. हरियाणा
c. जम्मू कश्मीर
d. पश्चिम बंगाल
9. भारत और किस देश के बीच व्यापार एवं आर्थिक संयुक्त समिति (टीईजेसी) की दसवीं बैठक हाल ही में संपन्न हुई?
a. इराक
b. ईरान
c. क़तर
d. जॉर्डन
10. यूरोपीय संसद ने हाल ही में किस देश में मानव अधिकारों के उल्लंघन की चिंताओं की अनदेखी करते हुए एक सहयोग समझौते को मंजूरी दे दी है?
a. इराक
b. ईरान
c. क्यूबा
d. नेपाल
11. भारत-आसियान संबंधों पर किस संवाद का नौवां संस्करण हाल ही में सम्पन्न हुआ?
a. दिल्ली संवाद
b. जयपुर संवाद
c. रांची संवाद
d. कोलकाता संवाद
12. एआईआईबी ने निम्न में से किस राज्य में सड़कों के निर्माण के लिए 329 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. राजस्थान
d. गुजरात
13. भारत ने किस देश को फाइनल में हराकर एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप खिताब जीत लिया?
a. नेपाल
b. श्रीलंका
c. इराक
d. पाकिस्तान
14. वैश्विक साइबर सुरक्षा इंडेक्स में भारत 165 देशों में कितने स्थान पर है?
a. 22वें
b. 23वें
c. 25वें
d. 28वें
15. पेरिस में 21 अगस्त से 26 अगस्त 2017 तक होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप हेतु कितने भारतीय पहलवानों का चयन किया गया?
a. 20
b. 25
c. 16
d. 14
उत्तर:
1.c. अशोक जैन
2.b. शम्मा जैन
3.c. फ्रांस
4.a. मालाबार-2017
5.c. मनप्रीत कौर
6.a. संजीव गोयनका
7.d. उत्तराखंड
8.c. जम्मू कश्मीर
9.d. जॉर्डन
10.c. क्यूबा
11.a. दिल्ली संवाद
12.d. गुजरात
13.d. पाकिस्तान
14.b. 23वें
15.c. 16
Comments
All Comments (0)
Join the conversation