जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- गरीब नवाज कौशल विकास केंद्र, मालाबार नौसैन्य अभ्यास आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस देश के शोधकर्ताओं ने दुनिया का पहला बिना बैटरी वाला मोबाइल बनाने का दावा किया है जो आसपास के रेडियो सिग्नल और लाइट से संचालित होता है?
a. भारत
b. अमेरिका
c. नेपाल
d. श्रीलंका
2. केंद्र सरकार ने निम्न में से कितने जिलों में गरीब नवाज कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है?
a. 500
b. 250
c. 100
d. 350
3. मालाबार नौसैन्य अभ्यास हाल ही में बंगाल की खाड़ी में शुरू हो गया. निम्नलिखित देशों में से इस अभ्यास में कौन सा देश शामिल नहीं है?
a. जापान
b. अमेरिका
c. भारत
d. श्रीलंका
4. केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत को एवियन इंफ्लूएन्जा से खुद को मुक्त घोषित किया है. इस बीमारी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
a. डेंगू
b. इटाई इटाई
c. बर्ड फ्लू
d. इनमें से कोई नहीं
5. ब्रिक्स के सांस्कृतिक मंत्रियों की दूसरी बैठक 06 जुलाई 2017 को किस देश में संपन्न हुई है?
a. भारत
b. चीन
c. ब्राजील
d. इनमें से कोई नहीं
6. भारतीय फुटबॉल टीम हाल ही में जारी फीफा रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गयी है?
a. 97वें
b. 105वें
c. 120वें
d. 96वें
7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने ऋणमाफी के दायरे का विस्तार किया है जिसमें वर्ष 2008 के बाद ऋण वाले किसानों को भी शामिल किया गया है?
a. महाराष्ट्र
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर एक्शन प्लान का स्वागत करते हुए कितने सूत्रीय एजेंडा लागू करने की सिफारिश की?
a. 11
b. 12
c. 15
d. 20
9. सचिन सिवाच ने एशियाई युवा मुक्केबाज़ी में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
10. आरबीआई के अनुसार ग्राहक अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन की शिकायत कितने दिन के भीतर करने पर उन्हें कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा?
a. 5
b. 4
c. 3
d. 10
उत्तर:
1.b. अमेरिका
2.c. 100
3.d. श्रीलंका
4.c. बर्ड फ्लू
5.b. चीन
6.d. 96वें
7.a. महाराष्ट्र
8.a. 11
9.a. रजत पदक
10.c. 3
Comments
All Comments (0)
Join the conversation