जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया?
a. किरण बेदी
b. नजमा हेपतुल्ला
c. शीला दीक्षित
d. अरुणिमा सिन्हा
2. भारतीय डाक भुगतान बैंक का 17 अगस्त 2016 को गठन किया गया. इस परियोजना का कुल व्यय कितना रखा गया है?
a. 800 करोड़ रुपये
b. 900 करोड़ रुपये
c. 1000 करोड़ रुपये
d. 1100 करोड़ रुपये
3. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2017 में भारत की ग्रोथ रेट की निम्न में से क्या संभावना व्यक्त की?
a. 7 प्रतिशत
b. 7.5 प्रतिशत
c. 8 प्रतिशत
d. 8.5 प्रतिशत
4. निम्न में से किस भारतीय पहलवान को रियो ओलंपिक में कोर्ट ऑफ़ आरबिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स द्वारा चार वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया?
a. सुशील कुमार
b. अखिल कुमार
c. नरसिंह यादव
d. योगेश्वर दत्त
5. असम के नवनिर्वाचित राज्यपाल का निम्न में से क्या नाम है?
a. सुदेश पाठक
b. प्रीतम सिंह
c. आनंद बख्शी
d. बनवारी लाल पुरोहित
6. रियो ओलंपिक में भारत की ओर से महिला कुश्ती में पहला कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी का क्या नाम है?
a. विनेश फोगट
b. सुनीता रानी
c. साक्षी मलिक
d. अर्चना रावत
7. निम्न में से किस बैंक ने अपने पांच सहायक बैंकों एवं एक महिला बैंक के विलय को हाल ही में मंजूरी प्रदान की?
a. एक्सिस बैंक
b. आईसीआईसीआई
c. भारतीय स्टेट बैंक
d. येस बैंक
8. निम्न में से किस खिलाड़ी ने रियो ओलंपिक में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता?
a. ड्रेक ग्रेस
b. असफा पॉवेल
c. उसेन बोल्ट
d. लिंडे ग्रेबी
9. हाल ही में चर्चा में रहा ‘एयरलैंडर 10’ क्या है?
a. एक बड़ा खिलौना गुब्बारा
b. हीलियम से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान
c. हाईड्रोजन से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान
d. आक्सीजन से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान
10. हाल ही में निम्न में से किस कलाकार को 'संगीत मार्तंड उस्ताद चांद खान लाइफटाइफ अचीवमेंट पुरस्कार' हेतु चुना गया?
a. पंडित शिवकुमार शर्मा
b. दीपक चौरसिया
c. राजन मिश्र
d. साजन मिश्र
11. रियो ओलंपिक में पदक जीतने के कारण चर्चा में रही साक्षी मलिक मूल रूप से किस राज्य से संबंधित हैं?
a. बिहार
b. केरल
c. पंजाब
d. हरियाणा
12. हाल ही में केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता सेनानीयों के पेंशन में कुल कितने राशि की वृद्धि की घोषणा की?
a. 5,000 रूपये
b. 10,000 रूपये
c. 15,000 रूपये
d. 51,000 रूपये
13. बिहार का कौन सा जिला हाल ही में जहरीली शराब के सेवन से 17 लोगों की मृत्यु के कारण चर्चा में रहा?
a. पश्चिम चंपारण
b. पूर्वी चंपारण
c. गोपालगंज
d. अररिया
14. निम्न में से कौन भारतीय महिला बैडमिन्टन खिलाड़ी रियो ओलंपिक के फ़ाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाकर चर्चा में रहीं?
a. पीवी सिंधू
b. सानिया मिर्जा
c. साईना नेहवाल
d. रश्मि ठाकुर
15. रियो ओलंपिक के फर्राटा दौड़ प्रतियोगिता के सबसे प्रसिद्ध एवं सफल खिलाड़ी उसेन बोल्ट निम्न में से किस देश के खिलाड़ी हैं?
a. अमेरिका
b. ब्रिटेन
c. जमैका
d. उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर:
1. b. नजमा हेपतुल्ला
2. a. 800 करोड़ रुपये
3. b. 7.5 प्रतिशत
4. c. नरसिंह यादव
5. d. बनवारी लाल पुरोहित
6. c. साक्षी मलिक
7. c. भारतीय स्टेट बैंक
8. c. उसेन बोल्ट
9. b. हीलियम से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान
10. a. पंडित शिवकुमार शर्मा
11. d. हरियाणा
12. a. 5,000 रूपये
13. c. गोपालगंज
14. a. पीवी सिंधू
15. c. जमैका
Comments
All Comments (0)
Join the conversation