करेंट अफेयर्स क्विज़: 13 जुलाई 2018

Jul 13, 2018, 19:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स हिमा दास, अमेरिकाज़ रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमेन आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स हिमा दास, अमेरिकाज़ रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमेन आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. एल्सवीयर प्रोसेस सेफ्टी एंड एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन लेख के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण किस शहर में वर्ष 2016 में 14,800 लोगों की समयपूर्व मौत हो गई थी?
a.    शंघाई
b.    टोक्यो
c.    न्यूयॉर्क
d.    दिल्ली


2. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु किस नाम से मोबाइल एप्प लॉन्च किया?
a.    मातृ शक्ति
b.    दुर्गा शक्ति
c.    आदि शक्ति
d.    महिला शक्ति


3. भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में किस महिला खिलाड़ी ने पहली बार 400 मीटर फाइनल में गोल्ड स्वर्ण पदक जीता?
a.    मंजू तिवारी
b.    सीमा नायर
c.    निशा ठाकुर
d.    हिमा दास


4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में आईसीडब्ल्यूए का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया?
a.    जेपीएस तलवार
b.    हरमिंदर सिंह
c.    टी.सी.ए राघवन
d.    योगेश पंवार


5.  हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    देवेन्द्र बर्मन
b.    आशुतोष खोसला
c.    नरसिम्हा रेड्डी
d.    विवेक कौशल


6.  हाल ही में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    उन जुंग
b.    डेविड कार्नर
c.    अल मसीह
d.    जोस एलाडीयो


7. रक्षा वेतन पैकेज पर भारतीय सेना और किस बैंक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ?
a. भारतीय स्टेट बैंक
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. देना बैंक
d. इनमें से कोई नहीं


8. किस पेमेंट्स बैंक ने बताया है कि उसे आरबीआई से एक बार फिर नए ग्राहक जोड़ने और यूआईडीएआई से आधार आधारित ई-केवाईसी के ज़रिए ग्राहकों का सत्या्पन करने की मंज़ूरी मिल गई है?
a. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
b. एयरटेल पेमेंट्स बैंक
c. पेटीएम पेमेंट्स बैंक
d. इनमें से कोई नहीं


9. फोर्ब्स की 'अमेरिकाज़ रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमेन' 2018 सूची में भारतीय मूल की कितनी महिलाएं शामिल हैं?
a. चार
b. तीन
c. दो
d. एक


10. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2018 को किस शहर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया?
a. पटना
b. नई दिल्ली
c. जयपुर
d. लखनऊ


11. केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विशाखापट्टनम में 1062 करोड़ रुपये लागत की कितने बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन किए?
a. पांच
b. चार
c. तीन
d. दो


12. किस भारतीय क्रिकेट ने 13 जुलाई 2018 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का घोषणा कर दिया है?
a. कुलदीप यादव
b. युवराज सिंह
c. मोहम्मद कैफ
d. रोहित शर्मा



उत्तर:
1. d. दिल्ली

विवरण: एल्सवीयर प्रोसेस सेफ्टी एंड एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन लेख के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में वर्ष 2016 में 14,800 लोगों की समयपूर्व मौत हो गई थी.

2. b. दुर्गा शक्ति
विवरण: महिलाओं के विरूद्ध अपराध रोकने के लिए मुख्यमंत्री खट्टर ने दुर्गा शक्ति एप्प का शुभारंभ किया.

3. d. हिमा दास
विवरण: भारतीय तेज धाविका हिमा दास ने 12 जुलाई 2018 को इतिहास रचा. उन्होंने आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर फाइनल में गोल्ड स्वर्ण पदक जीता.

4. c. टी.सी.ए राघवन

विवरण: भारत के उपराष्ट्रपति और विश्व मामलों की भारतीय परिषद (ICWA) के अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने डॉ. टी.सी.ए राघवन को आईसीडब्ल्यूए का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया.

5. c. नरसिम्हा रेड्डी
विवरण: केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में एल. नरसिम्हा रेड्डी को नियुक्त किया गया है.  नरसिम्हा रेड्डी पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है.

6. d. जोस एलाडीयो

विवरण: भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष के रूप में उरुग्वे के मेजर जनरल जोस एलाडीयो को नियुक्त किया गया है.

7. a. भारतीय स्टेट बैंक
विवरण: रक्षा वेतन पैकेज पर भारतीय सेना और भारतीय स्टेट बैंक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ. यह समझौता ज्ञापन 3 जनवरी 2019 तक वैध है और समीक्षा के बाद इसे जारी रखा जा सकता है.

8. b. एयरटेल पेमेंट्स बैंक
विवरण: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने बताया है कि उसे आरबीआई से एक बार फिर नए ग्राहक जोड़ने और यूआईडीएआई से आधार आधारित ई-केवाईसी के ज़रिए ग्राहकों का सत्यानपन करने की मंज़ूरी मिल गई है.

9. c. दो
विवरण: फोर्ब्स की 'अमेरिकाज़ रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमेन' 2018 सूची में भारतीय मूल की दो महिलाएं शामिल हैं.

10. b. नई दिल्ली
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2018 को नई दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया.

11. a. पांच
विवरण: केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विशाखापट्टनम में 1062 करोड़ रुपये लागत की पांच बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन किए.

12. c. मोहम्मद कैफ

विवरण: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने 13 जुलाई 2018 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News