भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी एवं जन कल्याण से जुड़े फ्रैंक इस्लाम को 18 जनवरी 2015 को वाशिंगटन में मार्टिन लूथर किंग जूनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. महान नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत को दर्शाने वाला यह सम्मान फ्रैंक को अंतरराष्ट्रीय सेवाओं और लोगों से जुड़ने की उनकी प्रवत्ति के लिए दिया गया.
भारत के आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में जन्मे फ्रैंक इस्लाम को मार्टिन लूथर किंग जूनियर मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष हैरी जॉनसन ने यह पुरस्कार प्रदान किया.
विदित हो कि ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर पुरस्कार’ एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1991 में जाने माने नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की याद में की गई थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation