भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को 22 मई 2016 को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया.
केंद्र सरकार ने गत 12 जुलाई 2014 को संप्रग सरकार द्वारा उपराज्यपाल बनाये गये वीरेंद्र कटारिया को नियुक्ति के महज एक साल बाद ही हटा दिया था जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा था.
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.
तीन दिन पहले ही 30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने 17 सीटें हासिल की हैं.
किरण बेदी के बारे में:
• किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस) में आने वाली देश की पहली महिला अधिकारी हैं.
• वे संयुक्त आयुक्त पुलिस प्रशिक्षण तथा दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त (खुफिया) के पद पर कार्य कर चुकी है.
• वर्ष 2015 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया.
• वह वर्ष 2002 के लिए भारत की ‘सबसे प्रशंसित महिला’ चुनी गयीं.
• सन् 1987 में किरण बेदी ने नवज्योति तथा 1994 में इंडिया विजन फाउंडेशन नामक संस्थानों की शुरुआत की.
किरण बेदी द्वारा जीते गए पुरस्कार:
किरण बेदी को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया. इनमें से प्रमुख पुरस्कार निम्न हैं-
• प्रेसीडेंट गेलेट्री अवार्ड (1979)
• इटली का वीमेन ऑफ दी ईयर अवार्ड (1980)
• नार्वे के इंटशनेशनल ऑर्गेनाजेशन ऑफ गुड टेम्पलर्स का ड्रग प्रिवेंशन एवं कंट्रोल के लिए एशिया रीजन अवार्ड (1991)
• सराहनीय सेवा के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' (1994)
• महिला शिरोमणि अवार्ड (1995)
• फादर मैचिस्मो ह्यूमेटेरियन अवार्ड (1995)
• प्राइड ऑफ इंडिया (1999)
• अमेरीकी मॉरीसन-टॉम निटकॉक अवार्ड (2001)
• मदर टेरेसा मेमोरियल नेशनल अवार्ड (2005)
किरण बेदी द्वारा लिखी कुछ पुस्तके निम्न है:
• यह संभव है
• जैसा मैंने देखा
• गलती किसकी
• हिम्मत है
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation