Padma Awards 2023: वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, जानें क्या है इसका इतिहास
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी. ये अवार्ड देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है. इस बार ये अवार्ड्स 106 लोगों को दिए जा रहे है. जिसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है.

Padma Awards 2023: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी. ये अवार्ड देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है. प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है.
यह अवार्ड प्रतिवर्ष कला,पब्लिक अफेयर्स, सोशल वर्क,विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है. पीएम मोदी ने अवार्ड्स विजेताओं को बधाई दी है.
पद्म अवार्ड्स 2023:
इस बार ये अवार्ड्स 106 लोगों को दिए जा रहे है. जिसमें 6 पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), 9 पद्म भूषण (Padma Bhushan) और 91 पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार शामिल है.
इस बार इस अवार्ड लिस्ट में 19 महिलाएं भी शामिल है. साथ ही लिस्ट में विदेशियों/NRI/PIO/OCI की कैटेगरी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले शामिल है.
https://t.co/RFKve9PZCk#PeoplesPadma pic.twitter.com/cWHNYYAUAU
— Padma Awards (@PadmaAwards) January 25, 2023
पद्म विभूषण 2023:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.
क्र.सं.
|
नाम
|
क्षेत्र
|
राज्य/देश
|
1. |
बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)
|
अन्य- आर्किटेक्चर
|
गुजरात
|
2. |
जाकिर हुसैन
|
कला
|
महाराष्ट्र
|
3 | एस एम कृष्णा
|
पब्लिक अफेयर्स
|
कर्नाटक
|
4 |
दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत)
|
चिकित्सा
|
पश्चिम बंगाल
|
5 |
श्रीनिवास वर्धन
|
विज्ञान और इंजीनियरिंग
|
यूएसए
|
6 |
मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)
|
पब्लिक अफेयर्स
|
उत्तर प्रदेश |
पद्म भूषण 2023:
क्र.सं.
|
नाम
|
क्षेत्र
|
राज्य/देश
|
1 |
एस एल भयरप्पा
|
साहित्य और शिक्षा
|
कर्नाटक
|
2 |
कुमार मंगलम बिड़ला
|
व्यापार और उद्योग
|
महाराष्ट्र
|
3 |
दीपक धर
|
विज्ञान और इंजीनियरिंग
|
महाराष्ट्र
|
4 |
वाणी जयराम
|
कला
|
तमिलनाडु
|
5
|
स्वामी चिन्ना जीयर
|
अन्य - अध्यात्मवाद
|
तमिलनाडु
|
6 | सुमन कल्याणपुर
|
कला
|
महाराष्ट्र
|
7 |
कपिल कपूर
|
साहित्य और शिक्षा
|
दिल्ली
|
8 |
सुधा मूर्ति
|
सिविल सेवा
|
कर्नाटक
|
9 | कमलेश डी पटेल
|
अन्य - अध्यात्मवाद
|
तेलंगाना |
पद्म श्री 2023:
इस बार पद्म श्री 91 लोगों को दिया गया है. जिसमें राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), मणिपुर भाजपा अध्यक्ष टी चौबा सिंह, अभिनेत्री रवीना टंडन, क्रिकेट जगत से गुरचरण सिंह, और आरआरआर फिल्म संगीतकार एमएम कीरावनी सहित अन्य बड़े नाम शामिल है.
पद्म पुरस्कार के बारें में:
पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष घोषित किए जाने वाले भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं. इन अवार्ड्स की तीन कैटेगरी होती है पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री है.
पद्म पुरस्कार समिति:
पद्म पुरस्कार, पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर दिया जाता है. इस समिति का गठन प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है. नामांकन प्रक्रिया जनता के लिए भी खुली रहती है,इसके लिए कोई स्व-नामांकन भी कर सकता है.
पद्म पुरस्कार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं और इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और चार से छह प्रतिष्ठित व्यक्ति सदस्य के रूप में शामिल होते हैं.
पद्म पुरस्कारों का इतिहास:
भारत सरकार ने 1954 में दो नागरिक पुरस्कार-भारत रत्न और पद्म विभूषण की स्थापना की थी. पद्म पुरस्कारों को तीन वर्ग, पहला वर्ग, दुसरा वर्ग और तिसरा वर्ग में बाँटा गया था जिसकों वर्ष 1955 में बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कर दिया गया था. पद्म विभूषण, भारत रत्न के बाद दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है.
इसे भी पढ़े:
ICC Awards 2022: सूर्यकुमार यादव चुने गए सर्वश्रेष्ठ T20 मेन्स क्रिकेटर, जानें कौन है विमेंस विजेता
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS