रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है.
विराट ने यह उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच के दौरान हासिल की. बता दें विराट ने 55 रनों की शानदार पारी खेली. 34-वर्षीय कोहली ने यह उपलब्धि अपनी 225वीं पारी के दौरान हासिल की है.
At the 7️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ summit 🏔️
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 6, 2023
First player in IPL history to reach the feat! 👑#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #DCvRCB @imVkohli pic.twitter.com/UJ6Tvpm9Ww
विराट ने जड़ा 50वां अर्धशतक:
किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट ने इस मैच में शानदार अर्द्धशतक भी लगाया यह उनके आईपीएल करियर का 50वां अर्धशतक था. विराट ने पारी के दौरान 42 गेंदों में 55 रन बनाये.
विराट आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है. विराट अपनी पारी के दौरान 12वां रन बनाते ही 7000 रनों का आकड़ा छू लिया.
कोहली का विराट रिकॉर्ड:
इस आईपीएल सीजन विराट का बल्ला खूब बोल रहा है. वह इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की रेस में भी शामिल है. विराट ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार भी है.
विराट के नाम आईपीएल में 5 शतक और 50 अर्द्धशतक दर्ज है. विराट ने अपना सर्वोच्च आईपीएल स्कोर किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ वर्ष 2016 में बनाया था जिस दौरान विराट ने 113 रनों की पारी खेली थी.
इसके साथ ही कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिय जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है. वह दिल्ली के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है.
डेविड वार्नर ने KKR के खिलाफ 1,075 रन बना चुके है. रोहित शर्मा, KKR के खिलाफ 1,040 रन बनाए जबकि शिखर धवन ने CSK के खिलाफ अपने हजार रन पूरे कर चुके है.
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन:
आईपीएल में सबसे ज्यादा रनों के मामले में वह शिखर धवन, डेविड वार्नर से आगे निकल चुके है. शिखर धवन अभी तक आईपीएल में 6,535 रन बनायें है वही डेविड वार्नर (6,211) और रोहित शर्मा (6,063) रन बना चुके है.
क्र. सं | खिलाड़ी | मैच | रन |
1 | विराट कोहली | 233 | 7043 |
2 | शिखर धवन | 213 | 6535 |
3 | डेविड वार्नर | 172 | 6211 |
4 | रोहित शर्मा | 237 | 6063 |
5 | सुरेश रैना | 205 | 5528 |
6 | एबी डिविलियर्स | 184 | 5162 |
7 | महेंद्र सिंह धोनी | 245 | 5054 |
सर्वाधिक बार डक पर आउट हुए रोहित:
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. रोहित आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले क्रिकेटर बन गए.
सीएसके के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान रोहित आईपीएल में 16वीं बार डक पर आउट हुए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. आईपीएल इतिहास में सुनील नरेन, भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं.
आईपीएल में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी:
क्र. सं | खिलाड़ी | पारी | डक (शून्य पर आउट) |
1 | रोहित शर्मा | 237 | 16 |
2 | मनदीप सिंह | 98 | 15` |
3 | दिनेश कार्तिक | 217 | 15 |
4 | सुनील नरेन | 94 | 15 |
5 | अंबाती रायडू | 182 | 14 |
6 | हरभजन सिंह | 90 | 13 |
7 | पार्थिव पटेल | 137 | 13 |
इसे भी पढ़ें:
IPL इतिहास के सबसे बड़े टोटल स्कोर कौन-कौन से हैं? जानें स्कोर से जुड़े ये रिकॉर्ड
Weekly Current Affairs Quiz Hindi: 01 मई 07 मई 2023- IPL 2023
Comments
All Comments (0)
Join the conversation