Youtube Channel Ban: 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी यूट्यूब (YouTube) चैनल किए गए ब्लॉक - जानें क्यों?
7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी यूट्यूब (YouTube) समाचार चैनल IT नियम, 2021 के तहत किए गए ब्लॉक. जानें क्यों सरकार ने 8 यूट्यूब (YouTube) चैनलों को किया ब्लॉक?

7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी यूट्यूब (YouTube) समाचार चैनल IT नियम, 2021 के तहत किए गए ब्लॉक, यूट्यूब पर ब्लॉक चैनलों द्वारा भारत विरोधी गलत सूचनाएं प्रसारित की जाती थी, इन ब्लॉक चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया; और इनके 85 लाख 73 हजार से अधिक थे सब्सक्राइबर
8 #YouTube Channels Banned by Indian Govt pic.twitter.com/v66h7eIbd5
— Education Reporter (@EducationRepor2) August 18, 2022
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए आठ (8) YouTube आधारित समाचार चैनलों, एक (1) फेसबुक अकाउंट और दो फेसबुक पोस्ट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें से एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी है, ब्लॉक किये गए YouTube चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 114 करोड़ 85 लाख से अधिक थी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि इन चैनलों पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि इन चैनलों की मदद से भारत विरोधी गलत सूचनाएं और पोस्ट जनता के बीच फैलाये जाते थे।
सरकार ने इन चैनलों पर प्रतिबंध क्यों लगाया?
इन YouTube चैनलों द्वारा साझा की गई जानकारी भारत के "राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंध और सार्वजनिक व्यवस्था" सहित महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों के बारे में थी। इन YouTube चैनलों द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचना भारत में धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाने के एकमात्र उद्देश्य से थी, जिस कारण सरकार ने इन चैनलों को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है।
इन YouTube चैनलों का उपयोग भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर आदि जैसे विभिन्न विषयों पर नकली (fake) समाचार पोस्ट करने के लिए भी किया गया था। इनके कंटेंट का विश्लेषण करने के बाद यह पाया गया था कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से पूरी तरह से गलत और संवेदनशील थे।
मंत्रालय ने यह भी स्पष्टीकरण दिया कि इनके पोस्ट और कंटेंट, भारत की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा, विदेशी देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और देश में सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक थे। जिस कारण से इन कंटेंट को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के दायरे में शामिल किया गया था।
इन चैनलों ने फेक और नफरत फैलाने वाले कंटेंट का कैसे किया प्रचार?
इन YouTube चैनलों के इतने अधिक दर्शकों और सब्सक्राइबर होने का मुख्य कारण सनसनीखेज सामग्री और नकली थंबनेल (thumbnails) हैं। 8 प्रतिबंधित YouTube चैनलों ने प्रमुख टीवी एंकरों और जानी-मानी हस्तियों की फोटो के साथ-साथ पंजीकृत टीवी चैनलों के लोगो का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके अलावा, सनसनीखेज सामग्री या कंटेंट और थंबनेल के आधार पर, ये चैनल विज्ञापन प्रदर्शित करके गलत और नफरत भरी सूचनाओं का प्रसारण कर रहे थे।
भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित 8 यूट्यूब (YouTube) चैनलों की सूची:
ब्लॉक किये गए YouTube चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या और सब्सक्राइबर संख्या क्रमशः 114 करोड़ और 85 लाख से अधिक थी। जो नीचे दिए गये है:
चैनल का नाम |
Views |
सब्सक्राइबर |
लोकतंत्र टीवी |
23,72,27,331 |
12.90 लाख |
यू एंड वी टीवी (U&V TV) |
14,40,03,291 |
10.20 लाख |
एएम रज़वि (AM Razvi) |
1,22,78,194 |
95 हजार, 900 |
गौरवशाली पवन मिथिलांचल |
15,99,32,594 |
7 लाख |
सीटॉप5TH (SeeTop5TH) |
24,83,64,997 |
33.50 लाख |
सरकारी अपडेट |
70,41,723 |
80 हजार,900 |
सब कुछ देखो |
32,86,03,227 |
19.40 लाख |
न्यूज़ की दुनिया (पाकिस्तानी चैनल) |
61,69,439 |
97 हजार |
कुल |
114 करोड़ |
85 लाख, 73 हजार |
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS