UP Mantrimandal List 2022 Vibhag: उत्तर प्रदेश (UP) में योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, कार्मिक, नियुक्ति, राजस्व सहित 25 अहम विभाग अपने पास रखे हैं.
वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण विकास समेत 6 मंत्रालय दिए गए हैं. इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय का भार सौंपा गया है. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है.
मंत्री का नाम | पद का नाम |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, नियुक्ति, कार्मिक, राजस्व सहित 25 महत्तवपूर्ण विभाग |
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य | ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण विभाग |
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक | चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग |
स्वतंत्र देव सिंह | जल शक्ति मंत्रालय |
चौधरी लक्ष्मीनारायण | गन्ना विकास मंत्रालय |
धरमपाल | पशुधन और दुग्ध विकास मंत्रालय |
जितिन प्रसाद | PWD विभाग |
बेबी रानी मौर्य | महिला कल्याण मंत्रालय |
एके शर्मा | नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग |
नितिन अग्रवाल | आबकारी विभाग |
कपिलदेव अग्रवाल | व्यावसायिक शिक्षा विभाग |
दयाशंकर सिंह | परिवहन विभाग |
आशीष पटेल | तकनीकी शिक्षा |
संजय निषाद | मत्स्य पालन |
असीम अरुण | समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनशक्ति कल्याण |
सुरेश खन्ना | वित्त एवं संसदीय मंत्री |
सूर्य प्रताप शाही | कृषि मंत्री |
जयवीर सिंह | पर्यटन मंत्री |
नंद गोपाल नंदी | औद्योगिक विकास व निर्यात |
भूपेंद्र चौधरी | पंचायती राज मंत्री |
अनिल राजभर | श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री |
एके शर्मा | नगर विकास व शहरी समग्र विकास मंत्री |
योगेंद्र उपाध्याय | उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री |
धर्मवीर प्रजापति | कारागार एवं होमगार्ड मंत्री |
संदीप सिंह | बेसिक शिक्षा मंत्री |
गुलाब देवी | माध्यमिक शिक्षा मंत्री |
दयाशंकर मिश्र दयालु | आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री |
इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है. सुरेश खन्ना को यूपी का वित्त मंत्री बनाया गया है. स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्री, बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, गरीबों को तीन महीने और मिलेगा फ्री में अनाज
यह भी पढ़ें: Yogi 2.0 Govt: योगी आदित्यनाथ ने ली CM पद की शपथ, जानें सबकुछ
Comments
All Comments (0)
Join the conversation