अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया. अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने भारत को एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था बताते हुए कहा है कि एक मजबूत भारत अमेरिका के हित में है.
दोनों देशों के बीच जून 2013 में नई दिल्ली में हुई कूटनीतिक वार्ता के पहले जॉन केरी ने भारतीयों के नाम एक वीडियो संदेश में यह बात कही.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक अंग है, जिसकी उत्तरदायित्व है अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना. परिषद को अनिवार्य निर्णयों को घोषित करने का अधिकार भी है. ऐसे किसी निर्णय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव कहा जाता है . संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 15 सदस्य हैं, 5 स्थाई और 10 अल्पकालिक. पांच स्थाई सदस्य हैं- चीन, फ़्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और यूनाइटेड स्टेट्स (अमेरिका). इन पांच देशों को कार्यविधि मामलों में तो नहीं पर विधिवत मामलों में प्रतिनिषेध शक्ति है. बाकी के 10 सदस्य क्षेत्रीय आधार के अनुसार 2 वर्ष की अवधियों के लिए समान्य सभा द्वारा चुने जाते हैं. सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष प्रत्येक महीने बदलता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation