झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 13 जुलाई 2013 को ली. राज्यपाल डॉक्टर सैय्यद अहमद ने रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल की अन्नपूर्णा देवी को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.
हेमन्त सोरेन से संबंधित मुख्य तथ्य
• विधायक के रूप में उनका निर्वाचन क्षेत्र दुमका है.
• वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं.
• अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार में वह उपमुख्यमंत्री रहे थे.
• वह 24 जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक राज्य सभा के सदस्य रहे.
• हेमन्त सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को नेमरा (रामगढ़) में हुआ था.
झारखंड के 13 वर्ष के इतिहास में पहली बार कांग्रेस सीधे तौर पर सत्ता में शामिल हुई है. इससे पहले कांग्रेस ने मधुकोड़ा सरकार को बाहर से समर्थन दिया था.
इसके साथ ही विपक्षी दल भाजपा और झारखंड विकास मोर्चा ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया.
विदित हो कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन को 18 जनवरी 2013 से लागू कर दिया गया था. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने झारखण्ड राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन 7 जनवरी 2013 को वापस ले लिया था, जिसके कारण झारखण्ड राज्य में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सहयोग से बनी भाजपा गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई थी और अर्जुन मुंडा ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री पद से 8 जनवरी 2012 को इस्तीफा दे दिया था.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन रद्द किया...
Comments
All Comments (0)
Join the conversation