केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2015-16 के दौरान भारत महोत्सव को विदेशों में दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, मारीशस और म्यामार में आयोजित करने का निर्णय लिया. इसकी जानकारी 24 फरवरी 2015 को दी गई. संस्कृति सचिव रविन्द्र सिंह ने इस बारे में दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, मारीशस और म्यामार में भारत के राजदूतों/उच्चायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चर्चा की.
इससे पहले ऐसे ही महोत्सव मलेशिया, चीन, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और जापान जैसे अन्य देशों में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं.
इन महोत्सवों के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति, जन-जीवन और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. साथ ही राजदूतों और उच्चायुक्तों ने डिजिटल इंडिया की शुरूआत और अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकियों के अंतरिक्ष क्षेत्र में विकास को प्रदर्शित करने के माध्यम से आधुनिक भारत की छवि दिखाने के विचार का समर्थन किया.
पाँच हजार वर्ष से पहले से लेकर आधुनिक भारत तक की भारतीय सभ्यता की यात्रा को भी महोत्सव के द्वारा दिखाए जाने का प्रस्ताव है.
महोत्सव के विषय और उसमें शामिल प्रस्तुतियों को प्रस्तुत करने का फैसला आयोजक देश करता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation