भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी 21 (पीएसएलवी-सी21) के माध्यम से दो विदेशी उपग्रहों को 9 सितंबर 2012 को उनकी कक्षा में स्थापित किया. इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) का 100वां अंतरिक्ष अभियान पूरा हो गया. इसरो का यह अभियान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ.
सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 100वें स्पेस मिशन के तहत पीएसएलवी-सी 21 को प्रक्षेपित किया. इस अभियान की लागत 75 करोड़ रुपए आई.
विदित हो कि भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पहली बार वर्ष 1975 में आर्यभट्ट उपग्रह का प्रक्षेपण रूसी रॉकेट से किया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation