रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ आनंद भूषण को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का अध्यक्ष 7 सितंबर 2012 को नियुक्त किया गया. आनंद भूषण ने लक्ष्मी सिंह का स्थान लिया. लक्ष्मी सिंह झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष पद से 7 सितंबर 2012 को सेवानिवृत्त हुईं.
झारखंड के मानव संसाधन मंत्री वैद्यनाथ राम के साथ विमर्श के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने डॉ आनंद भूषण के नाम पर अपनी स्वीकृति दी.
आनंद भूषण रांची विश्वविद्यालय के प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए. वह वर्ष 2006 में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति (Acting Vice-Chancellor) रहे. आनंद भूषण 26 जून 2001 से 25 जून 2004 तक रांची विश्वविद्यालय के कुलपति (Vice-Chancellor) पद पर नियुक्त थे. आनंद भूषण ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिषद के सदस्य के रूप में भी कार्य किया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation