राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने स्वतंत्रता दिवस पर एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र समेत 43 वीरता पुरस्कार देने की 15 अगस्त 2013 को मंजूरी प्रदान की. ये पुरस्कार निम्नलिखित हैं.
अशोक चक्र
अशोक चक्र शांतिकाल के दौरान अदम्य साहस के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. इस वर्ष आंध्र प्रदेश की माओवादी निरोधक बल के सब इंस्पेक्टर प्रसाद बाबू को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. बाबू को एक माओवादी विरोधी अभियान के लिए अशोक चक्र प्रदान किया जाना है, जिसमें वह ग्रे-हाउंड्स (आंध्र प्रदेश का नक्सल विरोधी बल) की आक्रामक इकाई का नेतृत्व कर रहे थे. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उन्होंने शहीद होने से पहले नौ शीर्ष माओवादियों को मार गिराया.
कीर्ति चक्र
शांतिकाल के दौरान मिलने वाला यह दूसरा शीर्ष वीरता पुरस्कार है. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने तीन व्यक्तियों को कीर्ति चक्र प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है. ये असम पुलिस के इंस्पेक्टर लोहित सोनोवाल, पंजाब रेजीमेंट के मेजर महेश कुमार और नौसेना लेफ्टिनेंट कमांडर अभिलाष टामी हैं.
नौसेना के कमांडर अभिलाष टिम्मी को समुद्री मार्ग से अकेले दुनिया का चक्कर लगाने पर कीर्ति चक्र प्रदान किया जाना है. जबकि जम्मू-कश्मीर मे आतंकवाद रोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के खतरनाक के आतंकवादियों को मारने पर पंजाब रेजीमेंट के मेजर महेश कुमार को और दुनिया का सोलो नेविगेशन करने वाले पहले भारतीय नेवी कमांडर अभिलाश टिम्मी को कीर्ति चक्र दिया जाना है.
पंजाब के लुधियाना निवासी मेजर महेश कुमार ने 18 दिसम्बर 2012 को दो विदेशी आतंकवादियों को मारा था. ऎसे ही एक दूसरे साहसिक मामले में उनका सामना 21 अक्टूबर को घर में छुपकर गोलीबारी कर रहे एक आतंकी से हुई.
शौर्य चक्र
शौर्य चक्र पाने वाले दस अधिकारियों में से भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्टमैन मुरली कानन और कनिष्ठ अभियंता मनीष को यह सम्मान मरणोपरान्त दिया जाना है.
स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पुरस्कार हेतु चयनित विजेताओं की सूची:
अशोक चक्र
1.केएलवीएसएसएचएनवी प्रसाद बाबू सब इंस्पेक्टर आंध्र प्रदेश
कीर्ति चक्र
1. मेजर महेश कुमार, सेना मेडल, पंजाब रेजीमेंट
2.ले.कमांडर अभिलाश टोमी,
3.लोहित सोनोवाल असम सरकार
शौर्य चक्र
1. मेजर संजीव कुमार, आर्म्ड कार्प्स
2. मेजर स्वागत कुमार दासए 9वीं बटालियन सिख लाइट इंफेंट्री
3. मेजर अमरजीत सिंह, मेकेनाइज्ड इंफेंट्री
4. मेेजर मोहन चन्द्र 4थी बटालियन, कुमायूं रेजीमेन्ट
5. केप्टन रामप्रीत सिंह, जम्मू-कश्मीर राइफल
6. नायक बलविन्दर सिंह पंजाब रेजीमेंट
7. आदेश कुमार नौसेना
8. एयरक्राफ्टसमैन मुरली कानन मरणोपरांत
9. जूनियर इंजीनियर मनीष बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन मरणोपरांत
10.पीआर मिश्रा डिप्टी कमाडेंट, सीआरपीएफ
सेना मेडल
1. कर्नल संजय वढ़ेरा, 204वीं आर्मी एवियशन स्कवाड्रन
2. मेजर आदित्य कुमार, 41 बटालियन असम राइफल
3. मेजर समीर भारती, 12 बटालियन असम रेजीमेंट
4. मेजर पीयूष कुमार वर्मा, 22 बटालियन राष्ट्रीय राइफल
5. मेजर तन्मय रथ, 55 बटालियन राष्ट्रीय राइफल
6. मेजर मराठे शशिकांत बंसीलाल, जाट रेजीमेंट
7. मेजर विजित कुमार, पंजाब रेजीमेंट
8. केप्टन पवन कुमार जायसवाल, 13 बटालियन सिख रेजीमेंट
9. केप्टन सिंगम जीवन सिंह, 33 बटालियन असम राइफल
10.केप्टन अंशुल बिष्ट, 18 बटालियन डोगरा रेजीमेंट
11.लेफ्टिनेंट गिरिश भारद्वाज, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉप्र्स
12. सूबेदार महेन्द्र सिंह, 9 बटालियन पेराशूट रेजीमेंट स्पेशल र्फोसेज
13.हवलदार अश्वनी कुमार 19 बटालियन डोगरा रेजीमेंट
14. हवलदार छंकार सिंह, 18 बटालियन डोगरा रेजीमेंट
15. नायक सुरेन्द्र कुमार भारी, 15 बटालियन जाट रेजीमेंट
16. नायक यशवंत सिंह, 7 बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल्स
17. लांस नायक यामगार विजय ढोंढ़ीराम, 9 बटालियन मराठा लाइट इंफेंट्री
18. सिपाही संजीव कुमार 19 बटालियन डोगरा रेजीमेंट
19. राइफलमैन फारूक अहमद बाजरां, 162 इंफेंट्री बटालियन जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री, 24 बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
20. राइफलमैन राजीव ठाकुर, जम्मू-कश्मीर
21.राइफलमैन नीरज कुमार सोलंकी, 9 बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
नौ सेना मेडल
1.लेफ्टि. शैलेश त्यागी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation