बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर को मुंबई में छठे जागरण फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के दौरान 5 अक्टूबर 2015 को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
प्रख्यात निर्देशक श्याम बेनेगल ने शशि कपूर को 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार प्रदान किया.
जागरण उत्सव में विजेताओं की सूची
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सुजीत सरकार (फिल्म पीकू के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: बंगाली फिल्म चोटोदेर चोबी (कौशिक गांगुली)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): चोटोदेर चोबी में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दुलाल सरकार
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): भूमि पेडनेकर (दम लगा के हइशा)
- भारतीय सिनेमा में विशिष्ठ योगदान के लिए : वयोवृद्ध मेकअप कलाकार पंढारी जुकर
- सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक: नीरज घेवन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म मसान के लिए
- सर्वश्रेष्ठ पटकथा: जूही चतुर्वेदी (पीकू के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ संकलन: पूजा लधा सुरती (बदलापुर के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: संजय वांडरेकर व अतुल रनिंगा (पीके के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: आशा जोआर माझे के लिए अनीश जॉन को (लेबर ऑफ लव)
- सर्वश्रेष्ठ छायांकन: पंकज कुमार (हैदर के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ महिला गायक: ज्योति नूरां (तनु वेड्स मनु रिटर्न)
- सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक: सुखविंदर (हैदर)
- सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: विशाल भारद्वाज (हैदर के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: तब्बू (हैदर के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (मसान के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ सेट डिजाइन: वंदना कटारिया (डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के लिए)
निर्देशक सचिन कुंदलकर की हिंदी पारिविकर फिल्म "रजवाडे एंड संस" से जागरण फिल्म महोत्सव का समापन किया गया.
जागरण फिल्म महोत्सव 2015 का मुंबई में समापन होने से पहले कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, देहरादून, हिसार, लुधियाना, पटना, रांची, जमशेदपुर, रायपुर, इंदौर, भोपाल में भी आयोजन किया गया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation