समाजसेवी डीआर मेहता को वर्ष 2012 के राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें 19 अगस्त 2012 को नई दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार की सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ कर्ण सिंह द्वारा प्रदान किया गया. पुरस्कार के साथ उन्हें इस पुरस्कार की पांच लाख रुपए की राशि भी दी गई. डीआर मेहता विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट के निर्माता जयपुर की संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक और मुख्य संरक्षक हैं.
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार हेतु डीआर मेहता का चयन…
Comments
All Comments (0)
Join the conversation