यह क्विज प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं और यह भारत एवं विश्व के अंदर खेल क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित हैं. यह SSC/IBPS/ IAS/ State PCS जैसी विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी हैं. परीक्षार्थी इसे पढ़कर लाभ उठाएं.
1. निम्नलिखित में से किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने अमेरिका के चार्ल्सटन में आयोजित फैमिली सर्किल कप 2013 के एकल वर्ग का खिताब अप्रैल 2013 में जीता ?
a. वीनस विलियम्स
b. जेलेना जानकोविच
c. सेरेना विलियम्स
d. मारिया शरापोवा
Answer: (c) सेरेना विलियम्स
2. एनेस्टेसिया पावलेचेनकोवा ने मोंटेरी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2013 का खिताब अप्रैल 2013 में जीता. एनेस्टेसिया पावलेचेनकोवा निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित हैं?
a. जर्मनी
b. रूस
c. न्यूजीलैंड
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: (b) रूस
3. निम्नलिखित में से किस राज्य ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की? यह जानकारी अप्रैल 2013 के पहले सप्ताह में प्राप्त हुई.
a. हिमाचल
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. उत्तर प्रदेश
Answer: (b) पंजाब
4. निम्नलिखत में से किस महिला खिलाड़ी ने नई दिल्ली में आयोजित उषा लेडीज ओपन एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप 2013 का खिताब 11 अप्रैल 2013 को जीता?
a. वाणी कपूर
b. आदिति अशोक
c. राशिका फड़के
d. गुरबाणी सिंह
Answer: (d) गुरबाणी सिंह
5. 27वें पूर्वोत्तर खेल इम्फाल में 11 अप्रैल 2013 को सम्पन्न हुए. मेजबान मणिपुर ने 74 स्वर्ण, 31 रजत और 22 कांस्य पदकों सहित कुल 127 पदकों के साथ ओवर ऑल टीम चैम्पियनशिप का खिताब जीता. इस प्रतियोगिता में कुल कितने राज्यों ने भाग लिया?
a. 10
b. 4
c. 8
d. 6
Answer: (c) 8
Comments
All Comments (0)
Join the conversation