क्या है भव्य (BHAVYA) योजना जिसे मोदी सरकार ने किया लांच, यहां पढ़ें योजना के बारें में सब कुछ
केंद्र सरकार ने ₹33,660 करोड़ की भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देना है।
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान! भव्य (BHAVYA) यानी भारत औद्योगिक विकास योजना केंद्र सरकार की नई पहल है, जिसके तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे। ₹33,660 करोड़ की इस योजना का लक्ष्य मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और लगभग 15 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करना है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
15 लाख डायरेक्ट जॉब का है प्लान
BHAVYA योजना से लगभग 15 लाख डायरेक्ट रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यह पहल बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करेगी और मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स तथा सर्विस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।
क्या है भव्य (BHAVYA) योजना
केंद्र सरकार ने ₹33,660 करोड़ की भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देना है।
कैबिनेट ने कल भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के माध्यम से नए युग के प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक विकास को मंजूरी दी
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) March 19, 2026
33,660 करोड़ रुपये के व्यय से विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्कों का विकास
विवरणः https://t.co/zDHqjwaR5Q
BHAVYA का फुल फॉर्म
Bharat Audyogik Vikas Yojana (भारत औद्योगिक विकास योजना) है, जिससे प्लग-एंड-प्ले पार्क से रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा.
आधुनिक औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर
इन औद्योगिक पार्कों में आंतरिक सड़कें, भूमिगत यूटिलिटी, ड्रेनेज सिस्टम, कॉमन ट्रीटमेंट सुविधाएं, ICT सिस्टम और प्रशासनिक ढांचा विकसित किया जाएगा। साथ ही, तैयार फैक्ट्री शेड, वेयरहाउस, टेस्टिंग लैब और श्रमिकों के लिए आवास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
राज्य-केंद्र साझेदारी का है प्लान
यह योजना राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र की भागीदारी से लागू की जाएगी। परियोजनाओं का चयन ‘चैलेंज मोड’ के जरिए किया जाएगा, ताकि केवल उच्च गुणवत्ता और निवेश-तैयार प्रस्तावों को ही मंजूरी मिले।
आसान व्यापार और तेज उत्पादन
BHAVYA के तहत सिंगल-विंडो सिस्टम, सरल अनुमोदन प्रक्रिया और निवेशक-हितैषी सुधारों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्री-अप्रूव्ड जमीन और तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर से उद्योग तेजी से उत्पादन शुरू कर सकेंगे, जिससे निवेशकों की बाधाएं कम होंगी।
टिकाऊ विकास और बेहतर कनेक्टिविटी
ये औद्योगिक पार्क PM गतिशक्ति योजना के अनुरूप विकसित होंगे, जिससे मल्टीमोडल कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। साथ ही, ग्रीन एनर्जी, संसाधनों का सतत उपयोग और ‘नो-डिग’ इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए पर्यावरण अनुकूल और भविष्य-तैयार औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा।
New Income Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदल रहे इनकम टैक्स से जुड़े ये नियम, यहां देखें 7 बड़े बदलाव
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.