दुनिया के किस देश को कहा जाता है ‘Land of Thunderbolt’, भारत और चीन का है पड़ोसी
दुनिया में ऐसे बहुत-से देश हैं, जिन्हें उनके मूल नाम के अलावा उपनामों से भी जाना जाता है। इस कड़ी में यहां एक ऐसा देश भी है, जिसे ‘Land of Thunderbolt’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
दुनिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमें कुछ देश ऐसे हैं, जिन्हें उनके मूल नाम के अलावा उपनाम से भी जाना जाता है। इस कड़ी में दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जिसे ‘Land of Thunderbolt’ के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि यह देश भारत का पड़ोसी देश है। साथ ही, चीन के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। कौन-सा है यह देश और क्यों कहा जाता है इसे ‘थंडरबोल्ट की भूमि’, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस देश को कहा जाता है ‘Land of Thunderbolt’
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि किस देश को ‘Land of Thunderbolt’ कहा जाता है, तो यह नाम भूटान देश को मिला हुआ है। यह देश अपनी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।
आपको बता दें कि भूटान को ‘लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन्स’ नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसे ‘ड्रक यू’ भी बोलते हैं, जिसका मतलब ‘ड्रैगन का देश’ होता है। यहां रहने वाले भूटानी लोग अपने घरों को ‘ड्रक यूल’ कहते हैं, जिसका अर्थ ‘बर्फीले ड्रैगन का घर’ होता है।
क्यों कहा जाता है ‘Land of Thunderbolt’
भूटान देश हिमालय की ऊंची पहाड़ियों पर बसा हुआ है। यहां मानसून के दौरान पहाड़ों से टकराकर तेज बिजली कड़कती है और भयंकर तूफान आते हैं। मानसून के मौसम में यह यहां होने वाली आम घटना है।
हालांकि, स्थानीय लोग इसे ड्रैगन की दहाड़ मानते हैं, उनका मानना है कि जब भी बादलों के तेज गरजने की आवाज आती है, तो वास्तव में यह ड्रैगन की तेज दहाड़ की आवाज होती है। यहां पर ड्रैगन को अधिक माना जाता है, जिस वजह से यहां के झंडों में ड्रैगन की तस्वीर देखने को मिलती है।
1974 से मिली विदेशियों को इंट्री
भूटान में 1974 से पहले किसी भी विदेशी को इंट्री नहीं मिलती थी। ऐसे में यहां बाहर का व्यक्ति नहीं दिखता था। हालांकि, बाद में यहां की नीतियों में बदलाव किया गया, जिसके बाद विदेशियों को यहां प्रवेश मिला। अब भी यहां पर सीमित संख्या में ही विदेशियों को प्रवेश दिया जाता है।
2004 से तंबाकू पर प्रतिबंध
आपको बता दें कि भूटान ऐसा देश है, जिसने 2004 से ही पूरे देश में तंबाकू पर प्रतिबंध लगा रखा है। यहां तंबाकू खाना या बेचना पूरी तरह गैर-कानूनी है। हालांकि, भूटान में शराब पर प्रतिबंध नहीं है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.