Chandra Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण ? क्यों खास है सितंबर का यह ग्रहण, जानें
Chandra Grahan 2024: 18 सितंबर, 2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि पितृ पक्ष के पहले दिन लग रहा है। इस दिन शनि और राहु की स्थिति खास रहेगी। इस दिन शनि अपनी स्वराशि कुंभ में उल्टी गलती से विचरण करेंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में चंद्र ग्रहण लग रहा है या नहीं और इसका क्या समय रहेगा।
Chandra Grahan 2024 India Date: 18 सितंबर, 2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि पितृ पक्ष के पहले दिन लग रहा है। इस दिन शनि और राहु की स्थिति खास रहेगी। इस दिन शनि अपनी स्वराशि कुंभ में उल्टी गलती से विचरण करेंगे। भारत में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है।
वहीं, यह इस बार पितृ पक्ष के पहले दिन लग रहा है। ऐसे में इस बार लोगों की इस घटना पर अधिक नजरें हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में चंद्र ग्रहण लग रहा है या नहीं और इसका क्या समय रहेगा। इस लेख के माध्यम से हम चंद्र ग्रहण और इसके सही समय के बारे में जानेंगे।
Chandra Grahan 2024: क्या होता है चंद्रग्रहण
सबसे पहले हम यह जानेंगे कि आखिर चंद्रग्रहण क्या होता है, तो आपको बता दें कि चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है। इससे चंद्रमा की सतह पर छाया बनती है। इसमें भी तीन तरह की स्थितियां होती हैं, जिसमें आंशिक, पूर्ण और उपछाया ग्रहण होता है। आंशिक ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा के एक हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इस दौरान चांद पर लाल रंग की छाया रहती है।
Chandra Grahan 2024 India Time (IST): कितने बजे लग रहा है चंद्र ग्रहण
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि कितने बजे चंद्र ग्रहण लग रहा है ? आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार, उपछाया चंद्रग्रहण सुबह छह बजकर 11 मिनट पर लगेगा। वहीं, आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह सात बजकर 42 मिनट पर लगेगा। बता दें कि सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्र ग्रहण अपने चरम पर होगा। वहीं, इसके समापन की बात करें, तो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर इसका समापन होगा।
Chandra Grahan 2024: क्या भारत में लगेगा चंद्रग्रहण
अब सवाल है कि आखिर क्या भारत में चंद्रग्रहण लगेगा ? आपको बता दें कि भारत में चंद्रग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। जिस समय भारत में सुबह हो रही होगी, उस समय चंद्र ग्रहण लगेगा, लेकिन भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा।
Chandra Grahan 2024: क्यों खास है चंद्र ग्रहण
इस बार का चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के पहले दिन लग रहा है। वहीं, भारत में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ऐसे में पितृ पक्ष के पहले दिन लगने के कारण इस खगोलीय घटना का महत्त्व और भी बढ़ जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.