भारत का सबसे ठंडा जिला कौन-सा है, जानें यहां

Last Updated: Jan 22, 2026, 18:19 IST

उत्तर भारत में इस समय ठंड का मौसम है। इस सीजन में कुछ इलाकों में रिकॉर्ड सर्दी भी दर्ज हुई है। हालांकि, क्या आप भारत के सबसे ठंडे जिले के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत का सबसे ठंडा जिला
भारत का सबसे ठंडा जिला

उत्तर भारत में इस समय सर्दी का मौसम है। इस सीजन कुछ इलाकों में सर्दी ने रिकॉर्ड बनाए हैं। सुबह-शाम की ठिठुरन के साथ दिन में भी सर्दी है। इस कड़ी में कुछ इलाकों में पारा 1 से 2 डिग्री सेल्सियस भी पहुंचा है। हालांकि, क्या आप भारत के उस जिले के बारे में जानते हैं, जो कि पूरी दुनिया में सर्दी के मामले में साइबेरिया के बाद दूसरे स्थान पर आता है, जहां इंसानी बस्ती बसी हुई है।

यह इलाका अपने यहां हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के लिए जाना जाता है, जहां शाम होते-होते पारा शून्य तक पहुंच जाता है और रात में यहां माइनस में तापमान होता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत का सबसे ठंडा जिला कौन-सा है

भारत के सबसे ठंडे जिले की बात करें, तो यह लद्दाख का द्रास जिला माना जाता है। साल 2024 के बाद यह कारगिल से अलग होकर एक स्वतंत्र जिला बन गया है।

कितना होता है तापमान 

सर्दियों में नवंबर से मार्च तक द्रास का तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। साल 1995 में यहां का तापमान -60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह इलाका समुद्र तल से 10,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां हर घरे में ‘बुखारी’ होती है, जिसमें आग जलती है। इसे एक चिमनी से जोड़ा जाता है, जिससे धुंआ बाहर निकलता रहता है। ‘बुखारी’ से कमरा गर्म रहता है।

कहा जाता है 'लद्दाख का प्रवेश द्वार'

आपको बता दें कि द्रास जिले को 'लद्दाख का प्रवेश द्वार' कहा जाता है। यह श्रीनगर से लेह जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर जोजिला दर्रे के बाद आता है।

कारगिल युद्ध में रहा है नाम

द्रास का नाम कारगिल युद्ध(1999) से जुड़ा हुआ है। यहां द्रास सेक्टर में टाइगर हिल और तोलोलिंग जैसी ऊंची चोटियां हैं, जहां पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा किया था। हालांकि, इन चोटियों पर पहुंच भारतीय सेना ने अपना साहस दिखाया और इन पर जीत हासिल की थी।

द्रास में है वॉर मेमोरियल

द्रास में आपको भारतीय सेना द्वारा बनाया गया युद्ध स्मारक भी देखने को मिलेगा। यहां शहीदों की याद में एक अमर जवान ज्योति जलती रहती है, जो कि ऑपरेशन विजय की याद दिलाती है।

क्या है द्रास की संस्कृति

द्रास की संस्कृति की बात करें, तो यहां ‘दार्द’ और ‘बाल्टी’ मूल के लोग रहते हैं। यहां रहने वाले लोग ‘शिना’ भाषा बोलते हैं, जिसे प्राचीन हिंद-आर्य भाषा के रूप में जाना जाता है।

पोलो खेल के लिए जाना जाता है द्रास

द्रास का नाम पोलो खेल के लिए जाना जाता है। इस खेल को घोड़े की सवारी कर खेला जाता है, जो कि एक साहसिक खेल भी है। खास बात है कि आप द्रास से पवित्र अमरनाथ गुफा की भी यात्रा कर सकते हैं, जो कि यहां से 1-2 दिनों में पूरी की जा सकती है।

पढ़ेंः भारत में किस मुगल सम्राट को कहा जाता है ‘इंजीनियर सम्राट’, जानें


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 22, 2026, 18:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News