भारत में किस मुगल सम्राट को कहा जाता है ‘इंजीनियर सम्राट’, जानें
भारत में मुगलों ने करीब 331 सालों तक राज किया। इस दौरान भारत में 20 मुगल शासक रहे, जिन्हें अलग-अलग नाम से जाना जाता था। इस कड़ी में भारत में एक ऐसे मुगल सम्राट भी रहे हैं, जिन्हें ‘इंजीनियर सम्राट’ भी कहा जाता है। क्या है नाम, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत का इतिहास उठाकर देखें, तो हमें अलग-अलग शासकों का राज देखने को मिलता है। इस कड़ी में भारत में मुगलों ने करीब 331 सालों तक शासन किया है। इन 331 सालों में भारत में 20 मुगल सम्राट रहे, जिन्होंने अपने समय में कई बड़े बदलाव किए। इस कड़ी में भारत में एक ऐसे मुगल सम्राट भी रहे, जिन्हें ‘इंजीनियर सम्राट’ भी कहा जाता है। कौन थे यह मुगल सम्राट, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस सम्राट को कहा जाता है ‘इंजीनियर सम्राट’
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में किस मुगल सम्राट को ‘इंजीनियर सम्राट’ भी कहा जाता है। आपको बता दें कि मुगल बादशाह शाहजहां को ‘इंजीनियर सम्राट’ भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है ‘इंजीनियर सम्राट’
मुगल सम्राट शाहजहां के समय को मुगल वास्तुकला का स्वर्ण युग कहा जाता है। यह वह समय था, जब मुगल वास्तुकला में नए-नए प्रयोग किए गए और भव्य भवनों का निर्माण किया गया।
भवनों में शुरू किया सफेद संगमरमर का इस्तेमाल
शाहजहां को शुरू से ही वास्तुकला में बहुत रूचि थी। वह भवनों के निर्माण रूचि रखते थे और उन्होंने ही भवनों में लाल बलुआ पत्थरों के साथ मकराना सफेद संगमरमर पत्थरों का इस्तेमाल किया था।
ताजमहल का कराया निर्माण
ताज महल को दुनिया का ‘सातवां अजूबा’ और ‘इंजीनियरिंग का मास्टपीस’ भी कहा जाता है। इस मास्टरपीस का निर्माण शाहजहां द्वारा करवाया गया था। उस समय यमुना के पास रेतीली जमीन में बड़े-बड़े कुएं खोदे गए थे, जिनमें आबनूस की लकड़ी को भरा गया था। आबनूस की लकड़ी पानी मिलने से सड़ती नहीं है, बल्कि और मजबूत होती है। इससे ताज महल का एक बड़ा और मजबूत आधार बना था।
पिएत्रा ड्यूरा तकनीक को मिला बढ़ावा
शाहजहां के समय ही पिएत्रा ड्यूरा तकनीक को अधिक बढ़ावा मिला था। इस तकनीक में बेशकीमती पत्थरों को काटकर उन्हें संगमरमर में फिट किया जाता है, जो कि दिखने में पेंटिंग की तरह लगते हैं। इसका उदाहरण हमें ताज महल और लाल किले में देखने को मिलता है।
बसाया पूरा शहर
शाहजहां ने ही शाहजहांनाबाद को बसाया था, जिसे आज हम पुरानी दिल्ली कहते हैं। इस शहर को बसाते हुए उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम, चौड़ी सड़कें और नहर-ए-बहिश्त से नहरों के निर्माण पर ध्यान दिया था। यह उस समय में एक बड़ा शहर था, जो कि शाहजहां की शहरी वास्तुकला रूचि को दिखाता था।
वहीं, शाहजहां ने ही दिल्ली का लाल किला बनवाया था, जो कि मुगलों का सबसे बड़ा किला माना जाता है। शहाजहां ने आगरा किले में संगमरमर से बनी मोती मस्जिद का भी निर्माण करवाया था। यही वजह है कि शाहजहां को ‘इंजीनियर सम्राट’ भी कहा जाता है।
पढ़ेंः भारत में किस मुगल सम्राट का नाम था रोशन अख्तर, जानें यहां
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.