This is an archived article last updated on Sep 23, 2024. The information may be outdated.

हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है कॉटन सिटी, जानें

Last Updated: Sep 23, 2024, 14:56 IST

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। आपने भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले को हम कॉटन सिटी के रूप में भी जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

हरियाणा की कॉटन सिटी
हरियाणा की कॉटन सिटी

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

हरियाणा को हम खिलाड़ियों की धरती के रूप में भी जानत हैं, जिसने भारत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को विशेष बनाने में सहयोग करती है।

आपने भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले को हम कॉटन सिटी के रूप में भी जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

हरियाणा के कुल जिले

हरियाणा देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जिसमें कुल 22 जिले आते हैं। ये सभी जिले कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर में हैं। साथ ही, यहां कुल 06 मंडल हैं, जिनमें कुल 73 उपमंडल हैं। इसके अतिरिक्त यहां 93 तहसील, 142 विकासखंड, 154 शहर, 10 नगर  निगम, 46 नगर पालिका, 21 नगर परिषद् और 126 पंचायत समिति हैं। 

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद जिला है। 

सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला

हरियाणा के सबसे अधिक पढ़े-लिखे जिले की बात करें, तो यह गुरुग्राम है। वहीं, सबसे कम पढ़े-लिखे जिले की बात करें, तो यह नूंह जिला है। 

किस जिले को कहा जाता है कॉटन सिटी

अब सवाल है कि आखिर हरियाणा के किस जिले को हम कॉटन सिटी के रूप में भी जानते हैं, तो आपको बता दें कि यह जिला पलवल है। इस शहर को हम रूई के शहर के रूप में भी जानते हैं। 

क्यों कहा जाता है कॉटन सिटी 

यह शहर राज्य में कपास व्यापार का केंद्र है। यहां कपास की उपज अच्छी होती है। साथ ही, यहां कई पुराने कपास उद्योग भी स्थापित हैं। इस शहर में आपको कपास की कई पुरानी मीलें देखने को मिल जाएंगी। साथ ही, इस शहर में रायमंड की भी एक पुरानी मिल है। ऐसे में इस शहर को हम कॉटन सिटी के रूप में भी जानते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः हरियाणा का सबसे पूर्वी जिला कौन-सा है, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 23, 2024, 14:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News