Delhi-Dehradun Expressway: किस नेशनल पार्क से होकर गुजरता है एक्सप्रेसवे, रूट में है कौन से शहर? देखें हर एक डिटेल्स
Delhi-Dehradun Expressway: सहारनपुर से पीएम मोदी ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है. यह एक्सप्रेसवे राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरता है। इसका रूट दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, हरिद्वार होते हुए देहरादून तक जाता है। यह हाईवे यात्रा समय को 6 घंटे से घटाकर करीब 2.5 घंटे कर दे रहा है। इस अवसर पर यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
Delhi-Dehradun Expressway: इंतजार हुआ ख़त्म! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 14 अप्रैल को दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया। करीब 11,868 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 210 किमी लंबा हाईवे देश के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल है। पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन यूपी से सहारनपुर से किया, उद्घाटन कार्यक्रम से पहले पीएम ने एक विशाल रोड शो में भी भाग लिया। इस अवसर पर यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
2.5 घंटे में पूरा होगा सफ़र
इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी 235 किमी से घटकर 210 किमी रह गई है। सबसे बड़ा फायदा यात्रा समय में होगा, जो अभी 6.5 घंटे है, वह घटकर सिर्फ 2.5 घंटे रह जाएगा।
आधुनिक डिजाइन और कनेक्टिविटी
हाईवे को न्यूनतम 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें हरिद्वार के लिए स्पर रोड भी बनाया गया है, जिससे चारधाम यात्रा मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना की आधारशिला 4 दिसंबर 2021 को रखी गई थी।
किन शहरों को जोड़ेगा यह एक्सप्रेसवे
Delhi-Dehradun Expressway Route: करीब 212 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर और हरिद्वार होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। इसमें लगभग 135 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में पड़ता है। इसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की यात्रा 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगी।
Delhi-Dehradun Expressway: हाई लाइट्स

-
तेज और आसान सफर: दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब 6–6.5 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे में पूरी होगी।
-
कम दूरी, बेहतर कनेक्टिविटी: कुल लंबाई लगभग 210–212 किमी है, जिससे दूरी भी घटेगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।
-
मल्टी-स्टेट कनेक्शन: यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
-
एशिया का बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर: राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में बना एलिवेटेड कॉरिडोर और 10.97 किमी लंबा अंडरपास वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा।
-
हाई-स्पीड डिजाइन: एक्सप्रेसवे को 100 किमी/घंटा की स्पीड के अनुसार डिजाइन किया गया है, साथ ही हरिद्वार कनेक्टिविटी के लिए स्पर रोड भी शामिल है।
चार सेक्शन में बना हाईवे
यह एक्सप्रेसवे चार हिस्सों में तैयार हुआ है। पहला सेक्शन दिल्ली और उत्तर प्रदेश में है, जिससे नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का ट्रैफिक कम होगा। दूसरा भाग बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से गुजरता है। तीसरा सेक्शन सहारनपुर बाइपास से गणेशपुर तक चार लेन का है, जबकि चौथा हिस्सा छह लेन का है, जो जंगल क्षेत्रों से होकर गुजरता है।
एशिया का बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर
इस प्रोजेक्ट की खासियत 20 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो राजाजी राष्ट्रीय उद्यान (Rajaji National Park) क्षेत्र से गुजरता है। इसमें 10.97 किमी लंबा एनिमल अंडरपास और एशिया के सबसे बड़े एलिवेटेड कॉरिडोर में से एक शामिल है, जिससे वन्यजीवों की आवाजाही बिना बाधा के हो सकेगी।
Wage Hikes in UP: यूपी में मजदूरी बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला, किन जिलों में हुई सर्वाधिक बढ़ोतरी, देखें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.