This is an archived article last updated on Feb 11, 2025. The information may be outdated.

Delhi Election Results 2025: कौन सबसे अधिक और कौन सबसे कम वोटों से जीता? देखें यहां

Last Updated: Feb 11, 2025, 18:32 IST

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों के अंतर से हराया. इस चुनाव में कुछ उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की, तो कुछ को बेहद कम वोटों से जीत मिली. मतगणना के बाद यह स्पष्ट हुआ कि किस सीट पर सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज हुई.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और भारी बहुमत से जीत दर्ज की.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और भारी बहुमत से जीत दर्ज की.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, जहां मुख्य टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच रहा, जबकि कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर रही. 8 फरवरी 2025 को वोटों की गिनती शुरू हुई थी और अब सभी 70 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए है. 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी और पार्टी की हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने जनता के फैसले को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करने की बात कही है और साथ ही बीजेपी को शानदार जीत पर बधाई भी दी है. 

यह भी देखें: Delhi Chunav Results 2025: किस सीट से किसे मिली विजय, यहां देखें हर एक सीट का हाल 

Delhi Result 2025 : BJP की शानदार जीत:

  • बीजेपी ने शुरुआती बढ़त के बाद 48 सीटों पर कब्जा किया.
  • आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में कमजोर रहा और पार्टी 22 सीटों पर सिमट गयी.
  • कांग्रेस इस बार भी कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई और एक भी सीट नहीं जीत पाई.

eci results दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 फाइनल रिजल्ट:

नीचे पार्टीवार परिणामों की टेबल यहां दी गयी है-

पार्टी का नाम

कुल सीटें (जीत)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)

48

आम आदमी पार्टी (आप)

22

कुल

70

चुनाव के बड़े उलटफेर:

अरविंद केजरीवाल की हार:
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों के अंतर से हराया. गौरतलब है कि 2020 में केजरीवाल ने यह सीट 21,697 वोटों से जीती थी.

आतिशी ने बचाई इज्जत:
AAP की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी सीट बचाने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 3521 वोटों से हराया. 

मुस्लिम बहुल सीटों पर AAP की मजबूती:

AAP ने मुस्लिम बहुल इलाकों में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया और 7 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की:

  1. चांदनी चौक – पुनर्दीप सिंह साहनी ने बीजेपी के सतीश जैन को 16,572 वोटों से हराया.
  2. ओखला - इस सीट पर AAP के अमानतुल्ला खान ने बीजेपी के मनीष चौधरी को 23639 वोटों के अंतर से हराया.
  3. मटिया महल
  4. बाबरपुर
  5. सीलमपुर
  6. बल्लिमरान

कांग्रेस की हार जारी:

  • कांग्रेस इस चुनाव में भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. एग्जिट पोल्स ने जिस BJP की प्रचंड जीत और कांग्रेस की खराब स्थिति की भविष्यवाणी की थी, वह सही साबित हुई.

सबसे बड़े अंतर से जीतने वाली सीटें:

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुछ सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई. मटिया महल, सीलमपुर और रोहिणी जैसी सीटों पर विजयी उम्मीदवारों ने हजारों वोटों से बढ़त बनाई और जीत दर्ज की. नीचे उन टॉप सीटों की सूची दी गई, जहां जीत का अंतर सबसे ज्यादा रहा.

क्रमांक

विधानसभा क्षेत्र

विजेता 

पार्टी  

जीत का अंतर (वोटों में)

1

मटिया महल

अली मोहम्मद इकबाल

AAP

42,724

2

सीलमपुर

चौधरी जुबैर अहमद

AAP

42,477

3

रोहिणी

विजेंदर गुप्ता

BJP

37,816

4

देओली

प्रेम चौहान 

AAP

36,680

टॉप 5 सबसे कम अंतर से जीतने वाली सीटें:

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां जीत-हार का फैसला कुछ सौ वोटों से हुआ. खासकर संगम विहार, त्रिलोकपुरी और जंगपुरा जैसी सीटों पर बेहद करीबी मुकाबला हुआ. नीचे टॉप 5 सीटों की सूची दी गई, जहां जीत का अंतर सबसे कम रहा-

क्रमांक

विधानसभा क्षेत्र

विजेता 

पार्टी 

जीत का अंतर (वोटों में)

1

संगम विहार

चंदन कुमार चौधरी

BJP

344

2

त्रिलोकपुरी

रवि कांत

BJP

392

3

जंगपुरा

तरविंदर सिंह मारवाह

BJP

675

4

राजिंदर नगर

उमंग बजाज 

BJP

1,231

5

महरौली

गजेंद्र सिंह यादव

BJP

1,782

दिल्ली की राजनीति में यह चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी जीत और AAP के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.

यह भी देखें: Delhi Election 2025 Result: बीजेपी की बड़ी जीत, केजरीवाल हारे, आतिशी ने बचाई साख

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 11, 2025, 18:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News