This is an archived article last updated on Feb 8, 2025. The information may be outdated.

Delhi Election 2025 Result: बीजेपी की बड़ी जीत, केजरीवाल हारे, आतिशी ने बचाई साख

Last Updated: Feb 8, 2025, 22:46 IST

Delhi Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार कर रहे मतदाताओं के लिए बड़ी खबर! बता दें कि निर्धारित तारीख 08 फरवरी को मतगणना जारी है और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त बना ली है और बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. दिल्ली चुनाव 2025 के रिजल्ट की तारीख और सबसे तेज नतीजे देखने का डायरेक्ट लिंक आप यहां देख सकते है.

मतगणना के साथ लाइव अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
मतगणना के साथ लाइव अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन्न हो गए थे. इस चुनाव में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे.

शनिवार, 8 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त बना ली है और बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पीछे चल रही हैं. चुनाव के अंतिम नतीजे आज शाम 6 बजे तक घोषित होने की उम्मीद है.

यह भी देखें: Delhi Chunav Results 2025: किस सीट से किसे मिली विजय, यहां देखें हर एक सीट का हाल

Delhi Election 2025 Result: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी 2025 को एक चरण में संपन्न हुआ था. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है.

पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी, जिसमें उसने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली थीं और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी.

2025 के चुनाव परिणाम तय करेंगे कि दिल्ली की अगली विधानसभा की संरचना कैसी होगी और राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा।

मतगणना के साथ लाइव अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. अपने पसंदीदा पार्टी और उम्मीदवार के नतीजे जानने के लिए आधिकारिक लिंक को सेव कर लें!

यह भी देखें: RBI ने कितना घटाया Repo Rate, कितना सस्ता होगा लोन, क्या आगे और कटौती संभव?

दिल्ली में खिलेगा 'कमल' या चलेगी 'झाड़ू':

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में 2025 विधानसभा चुनाव नतीजों की चर्चा इस समय जोरों पर है. बीजेपी (कमल) और आम आदमी पार्टी (झाड़ू) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला है. एग्जिट पोल्स के अनुसार, AAP को 24 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि BJP को 51 से 60 सीटें मिल सकती हैं.

वोटों की गिनती: 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के तहत मतगणना 8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर रियल-टाइम अपडेट उपलब्ध हो रहे है. मतगणना के बाद दोपहर तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद है.

  • मतगणना शुरू: 8 फरवरी 2025, सुबह 8 बजे से
  • परिणाम घोषित होने का समय: दोपहर के बाद से 

चुनाव परिणाम कहां देखें?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के आधिकारिक नतीजे 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से घोषित होने शुरू होंगे.

आधिकारिक वेबसाइट

eci.gov.in

डायरेक्ट रिजल्ट Link

results.eci.gov.in

इस वेबसाइट पर रियल-टाइम अपडेट और विस्तृत जानकारी मिलेगी, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के अलावा अन्य चुनावों के परिणाम भी देखे जा सकते हैं.

कब थी वोटिंग: 

दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान समाप्त 05 फरवरी को हो गए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सीएम सौरभ भारद्वाज, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों ने वोट डाला. सीलमपुर, जंगपुरा और कस्तूरबा नगर में फर्जी मतदान के आरोपों पर हंगामा हुआ, लेकिन दिल्ली पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में बताई.

यह भी देखें:

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 8, 2025, 22:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News