भारत में किस नदी को कहा जाता है ‘Diamond River’, जानें नाम
भारत को कुछ लेखों में नदियों का देश भी कहा गया है। यहां पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई नदियों का प्रवाह होता है। ये नदियां सिर्फ पीने के पानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन नदियों क आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक महत्त्व भी रहा है। भारत में एक नदी ऐसी भी है, जिसे Diamond River भी कहा जाता है। कौन-सी है यह नदी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की संस्कृति, अनूठी पंरपराएं और समृद्ध इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। देश के भूगोल पर गौर करें, तो यहां हमें विशाल नदियों का जाल देखने को मिलता है। नदियों का यह जिला पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक फैला हुआ है।
इस कड़ी में यहां कई बड़ी और प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है। आपने भारत की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक नदी ऐसी भी है, जिसे Diamond River भी कहा जाता है। कौन-सी है यह नदी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस नदी को कहा जाता है Diamond River
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर किस नदी को Diamond River कहा जाता है। आपको बता दें कि दक्षिण में बहने वाली कृष्णा नदी को डायमंड नदी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है Diamond River
इंटरनेट पर मौजूद विभिन्न स्रोतों पर गौर करें, तो कृष्णा नदी को हीरा नदी कहने के पीछे अलग-अलग कारण हैं, जो कि इस प्रकार हैंः-
नदी के तट से मिले थे कीमती हीरे
आपको बता दें कि दुनिया का सबसे कीमती हीरा यानि कि कोहिनूर भी आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर मौजूद कोल्लूर खान से निकला था। यहां से ‘होप डायमंड’ और ‘दरिया-ए-नूर’ जैसे हीरे भी मिले थे।
सबसे बड़े हीरा खनन क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध
एक समय था, जब कृष्णा नदी का बेसिन दुनिया में हीरा का सबसे बड़ा खनन क्षेत्र कहा जाता था। इस एरिया में जो हीरे निकलते थे, उन्हें गोलकुंडा डायमंड्स कहा जाता था। ब्राजील में हीरों की खोज से पहले कृष्णा नदी के आसपास का क्षेत्र ही एकमात्र हीरा उत्पादन क्षेत्र था।
नदी के रेत में मिलते थे हीरे
ऐसा कहा जाता है कि कृष्णा नदी के रेत और बजरी में भी हीरे पाए जाते थे। यहां नदी के पानी के साथ बहकर आने वाले हीरों को ‘जलोढ़ हीरे’ कहा जाता था। हालांकि, अब इस तरह के मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। लेकिन, आज भी यह क्षेत्र हीरे खनन के लिए जाना जाता है।
कृष्णा नदी का परिचय
कृष्णा नदी महाराष्ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर की पहाड़ियों से निकलती है। यहां से निकलने के बाद यह नदी कर्नाटक, तेलांगाना और आंध्र प्रदेश में बहती है। नदी की कुल लंबाई 1400 किलोमीटर है, जो कि भारत की सबसे बड़ी नदियों में शामिल है। यह नदी आंध्र प्रदेश के मसूलीपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।
पढ़ेंः दिल्ली और आगरा के लाल किले में क्या है अंतर, जानें यहां
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.