CNG और LPG गैस में क्या होता है अंतर, जानें
वर्तमान में मानवीय कारणों से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की वजह से CNG और LPG गैस की मांग बढ़ी है। हमारे घरों में जल रहे चूल्हे से लेकर सड़कों पर चल रहे वाहनों में गैस का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम इन दो गैस के बीच अंतर को समझेंगे।
पृथ्वी को मानवीय कारणों की वजह से नुकसान पहुंच रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यही नहीं, हर मौसम में हमें एक्स्ट्रीम मौसमी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। हर मौसम में हमें नए-नए रिकॉर्ड सुनने को मिलते हैं, जिससे पर्यावरण पर खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए CNG और LPG का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीते वर्षों में वाहनों को पेट्रोल और डीजल से हटाकर सीएनजी में तब्दील किया गया है। इसके साथ ही घरों में ईंधन के रूप में लकड़ी या गोबर से बने उपले का इस्तेमाल करने के बजाय अब एलपीजी सिलिंडर से खाना तैयार करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने बीते वर्षों में एक योजना को भी लांच किया था। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इन दो गैस में आपस में क्या अंतर मौजूद होता है।
क्या होती है CNG
CNG यानि Compressed Natural Gas होती है, जो कि प्यूर गैस मिथेन(CH4) पर दबाव बनाकर तैयार होती है। ईंधन के रूप में यह नॉन-पॉल्यूटेंट होती है, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचता है। आमतौर पर इसे किसी हेवी कंटेनर में स्टोर किया जाता है, जिसका आकार सिलिंड्रिकल होता है। इन कंटेनर में इस गैस को 20 से 25 MPa प्रेशर के साथ स्टोर किया जाता है। कम प्रदूषण फैलाने के साथ यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ती होती है। ऐसे में वाहन चालक ईंधन के रूप में इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं।

क्या होती है LPG
LPG यानि Liquefied Petroleum Gas होती है, जो कि हल्के हाइड्रोकार्बन से तैयार होती है, जैसे प्रोपेन और ब्यूटेन समेत अन्य हाइड्रोकार्बन होते हैं। इन गैस को अधिक प्रेशर के साथ दबाया जाता है। एलपीजी का उत्पादन ऑयल रिफाइनिंग या फिर नेचुरल गैस निकालने के दौरान होता है। किसी भी प्रकार की लीकेज होने की स्थिति में गैस का पता लग सके, इसके लिए गैस सिलिंडर में एक विशेष प्रकार का पदार्थ मिलाया जाता है, जिससे हमें गैस रिसाव की दुर्गंध आती है।
CNG और LPG गैस में प्रमुख अंतर
-CNG गैस हवा से हल्की होती है, जबकि LPG गैस हवा से भारी होती है।
-CNG किसी भी तापमान में गैस रहती है, जबकि LPG गैस अधिक दबाव होने की वजह से तरल पदार्थ में बदल जाती है।
-CNG का इस्तेमाल वाहन व इंडस्ट्री में किया जाता है, जबकि LPG गैस का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए ईंधन के रूप में होता है।
-CNG गैस जल्दी से वातावरण में घुल जाती है, जबकि LPG गैस देरी से वातावरण में घुलती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.