This is an archived article last updated on Apr 21, 2023. The information may be outdated.

Freeway और Highway में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: Apr 21, 2023, 13:44 IST

Freeway और Highway दोनों ही यातायात के लिए प्रमुख रूप से इस्तेमाल किये जाते हैं। इन दोनों का ही अपने-अपने स्तर पर प्रयोग है। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे। 

फ्रीवे और हाईवे में अंतर
फ्रीवे और हाईवे में अंतर

किसी भी देश में यातायात के लिए रोड का महत्वपूर्ण स्थान है। रोड के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर तक की दूरी को तय किया जा सकता है। इसके लिए सरकारें बेहतर सड़क सुविधा पर भी ध्यान दे रही हैं। इसी कड़ी में शामिल है Freeway और Highway, जो कि यातायात के लिए प्रमुख रूप से प्रयोग किए जाते हैं। हालांकि, कई लोग इनके इस्तेमाल को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। इन दोनों में कई असामानताएं हैं, जो इन्हें एक दूसरे से अलग बनाती हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे। 

 

क्या होता है Freeway 

Freeway एक टोल फ्री हाइवे होता है, जिस पर तेज रफ्तार के साथ ट्रैवल किया जा सकता है। इस पर किसी प्रकार का टोल गेट नहीं मिलेगा, जिससे यात्रियों के समय की भी बचत होती है। इसके साथ ही यहां से गुजरने पर गाड़ियों की भीड़ भी कम मिलती है। क्योंकि, फ्रीवे में मुश्किल से ही इंटरसेक्शन होते हैं, ऐसे में यहां पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होता है। वहीं, बहुत ही मुश्किल होता है, जब यह किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान से गुजरे। फ्रीवे में कई बार छह लेन देखने को मिल जाती हैं। यही वजह है कि लेन अधिक होने की वजह से यहां हर गाड़ी अलग-अलग लेन की मदद से रफ्तार पकड़ लेती है। कुछ फ्रीवे को मार्ग के बीच में सफेद पट्टी या किसी डिवाइडर की मदद से विभाजित किया जाता है, जिसमें दोनों तरफ से यातायात का संचालन होता है। 

 

क्या होता है Highway 

Highway एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने का काम करते हैं। इसके साथ ही इस पर कुछ दूरी के अंतराल पर टोल गेट देखने को मिल जाएंगे, जहां लोगों को टोल टैक्स देना होता है। वहीं, हाईवे में जगह-जगह पर इंटरसेक्शन बने हुए होते हैं, जहां से अन्य ट्रैफिक भी हाईवे से जुड़ता है। ऐसे में इस पर गाड़ियों की रफ्तार एक जैसी नहीं बन पाती है। कई बार कुछ हाइवे भीड़-भाड़ वाले स्थान से गुजरते हैं, जिससे गाड़ियों की रफ्तार पर प्रभाव पड़ता है। वहीं, कुछ स्थान पर हाईवे पर ट्रैफिक सिग्नल का प्रयोग किया जाता है, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। 

 

Freeway और Highway में प्रमुख अंतर 

 

-Freeway पर गाड़ियों की रफ्तार अधिक रहती है और गाड़ियां बिना बाधा के चलती हैं, जबकि Highway में गाड़ियों की रफ्तार में बार-बार बाधा आती रहती है।

 

-Freeway पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं होता है, जबकि Highway पर कुछ स्थान पर ट्रैफिक सिग्नल का इस्तेमाल किया जाता है।

 

-Freeway पर किसी भी प्रकार का इंटरसेक्शन नहीं होता है, जिससे अन्य गाड़ियां इस पर नहीं आ सकती हैं, जबकि Highway पर इंटरसेक्शन बने हुए होते हैं, जिससे अन्य गाड़ियां यहां तक पहुंच सकती हैं। 

 

-Freeway एक प्रकार का टोल फ्री एक्सप्रेवे होता है, जबकि Highway पर जगह-जगह टोल लिया जाता है। 

 

पढ़ेंः Trademark और Registration में क्या होता है अंतर, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2023, 13:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News