EPFO की बड़ी पहल: फ्री डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस कैसे करती है काम? देखें यहां
EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से फ्री डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सेवा शुरू की है।इसके तहत IPPB के पोस्टमैन या डाकसेवक उन पेंशनर्स के घर जाएंगे जिनका DLC लंबित या जल्द देय है और घर पर ही फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) या बायोमेट्रिक के जरिए DLC रजिस्टर किया जाएगा।
EPS पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से फ्री डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सेवा शुरू की है। इसका मकसद बुजुर्ग पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में हो रही परेशानियों से निजात दिलाना और “Ease of Living” को बढ़ावा देना है। जीवन प्रमाण पत्र घर बैठ कैसे हासिल किया जा सकेगा, आप यहां विस्तार से देख सकते है।
क्या है डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सर्विस?
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, जिसे जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) भी कहा जाता है, पेंशन जारी रखने के लिए हर साल जमा करना जरूरी होता है। जो पेंशनर्स स्मार्टफोन नहीं रखते और बैंक या EPFO ऑफिस जाने में असमर्थ हैं उनके लिए डाकिया/डाकसेवक घर पर जाकर DLC बनवाएंगे और यह सेवा फ्री है।
यह सेवा कैसे करती है काम?
इसके तहत IPPB के पोस्टमैन या डाकसेवक उन पेंशनर्स के घर जाएंगे जिनका DLC लंबित या जल्द देय है और घर पर ही फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) या बायोमेट्रिक के जरिए DLC रजिस्टर किया जाएगा। DLC का भुगतान EPFO द्वारा केंद्रीय रूप से किया जाएगा, पेंशनर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
💬 Have questions about Digital Services of EPFO, but aren’t sure where to get the right answers?
— EPFO (@officialepfo) January 10, 2026
EPFO is answering them LIVE! 🔴
Join our special Live Session on EPFO Digital Services for employers and employees and get clear, authentic information straight from EPFO experts.… pic.twitter.com/BLNQ57iolH
DLC किसे माना जाएगा?
बता दें कि DLC तभी सफल माना जाएगा जब यह प्रक्रिया IPPB द्वारा पूरा किया गया हो, साथ ही DLC देय हो या 30 दिनों के भीतर देय होने वाला हो।
क्या पेंशनर घर पर सेवा के लिए कर सकते हैं अनुरोध?
पेंशनर्स IPPB कस्टमर केयर नंबर 033-22029000 पर कॉल कर डोरस्टेप सेवा का अनुरोध कर सकते हैं।
इसके अलावा, EPFO द्वारा दी गई सूची के आधार पर डाकिया स्वयं भी लंबित मामलों में पेंशनर्स से संपर्क करेगा।
लंबे समय से लंबित DLC मामलों को मिलेगी प्राथमिकता
EPFO ने निर्देश दिए हैं कि 5 साल से अधिक समय से लंबित DLC मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए इसके बाद 2 से 5 साल तक लंबित मामलों पर कार्रवाई हो. बता दें कि सभी पुराने लंबित मामलों को मार्च 2026 तक निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।
पेंशनर के निधन की स्थिति में क्या होगा?
पेंशनर की मृत्यु की सूचना मिलने पर तुरंत अगले पात्र लाभार्थी की पेंशन शुरू की जाएगी, यदि कोई लाभार्थी नहीं है, तो PPO को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
डोरस्टेप DLC सेवा की निगरानी
EPFO ने सभी क्षेत्रीय और जोनल कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि डोरस्टेप DLC सेवा की निगरानी करें, साथ ही पेंशनर्स को UMANG या Jeevan Pramaan App के जरिए स्वयं DLC जमा करने के लिए जागरूक करें.
EPFO का कहना है कि यह पहल उन पेंशनर्स के लिए बेहद मददगार साबित होगी, जिनका DLC वर्षों से लंबित है और जो शारीरिक या तकनीकी कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे।
APAAR ID जनरेट करने में यह राज्य बना अव्वल, बड़े राज्यों की कैटेगरी में है टॉप पर
गाड़ी का चालान भरने में कितने दिनों की मिलती है छूट और कितनी लगती है पेनल्टी? जानें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.