EPFO: अब 1 अप्रैल से UPI से निकालें PF का पैसा, यह है तरीका

Last Updated: Jan 17, 2026, 15:42 IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) ने अपने सदस्यों को राहत दी है। यदि आप भी इसके सदस्य हैं, तो अब सिर्फ यूपीआई के माध्यम से अपने पीएफ के बैलेंस को निकाल सकते हैं। यह सुविधा 1 अप्रैल से शुरू हो सकेगी। सदस्य अब अपने पीएफ बैलेंस का नियोक्ता और कर्मचारी का पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, अकाउंट में 25 फीसदी राशि रखनी होगी। 

ईपीएफओ
ईपीएफओ

यदि आप नौकरी करते हैं और आपका पीएफ जमा होता है, तो आपके लिए राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) की ओर से अब पीएफ निकासी के नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत अब आगामी 1 अप्रैल से ही आप अपने पीएफ की राशि को यूपीआई के माध्यम से निकाल सकेंगे। यह राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में जमा होगी, जिसे आप डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं। 

तीन श्रेणियों में बंटी है निकासी व्यवस्था

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ईपीएफो के सेंट्रल बोर्ड ट्रस्टिज द्वारा निकासी के अलग-अलग 13 प्रावधानों को समाप्त कर दिया गया है। अब इनका एकीकरण कर निकासी को तीन श्रेणी में बांटा गया है। इन तीन श्रेणियों में आवश्यकता, आवास संबंधी और विशेष परिस्थितियों को शामिल किया गया है। 

अकाउंट में 25 फीसदी राशि अनिवार्य

नए नियमों के तहत खास बात यह है कि अब सदस्य द्वारा अपने पात्र पीएफ बैलेंस से कर्मचारी और नियोक्ता की जमा राशि को भी निकाल सकेंगे। हालांकि, पीएफ अकाउंट में कम से कम 25 फीसदी राशि को छोड़ना अनिवार्य होगा। इस राशि पर ईपीएफओ की ओर से 8.25 फीसदी ब्याज दर से रिटायरमेंट पर राशि मिलेगी। 

UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा

अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर यूपीआई के माध्यम से पीएफ का पैसा कैसा निकलेगा। आपको बता दें कि इसके लिए पीएफ का यूपीआई लिंक्ड पिन होगा। यह लिंक्ड पिन डालने के बाद मंजूरी देने पर अगले तीन दिनों के भीतर पीएफ का पैसा सीधे आपके अकाउंट में आ जाएगा। 

8 करोड़ सदस्यों को मिलेगा लाभ

ईपीएफओ का दावा है कि इस नई व्यवस्था के माध्यम से करीब 8 करोड़ सदस्यों को लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के समय ऑटो-सेटलमेंट की सुविधा की शुरू की गई थी, जो कि अब नए नियमों के तहत लागू होगी। अधिकारियों का दावा है कि इससे हर साल पांच करोड़ दावों का बोझ कम हो सकेगा। 

अंतिम चरण में है तैयारी 

1 अप्रैल से शुरू होने वाली इस नई सुविधा का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, अब यह अंतिम चरण में है। इसे लेकर श्रम मंत्रालय की ओर से निगरानी की जा रही है। यह व्यवस्था करोड़ों लोगों से जुड़ी हुई है, ऐसे में इसके शुरू होने पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सभी तकनीकी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 17, 2026, 15:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News