This is an archived article last updated on Jul 2, 2024. The information may be outdated.

भारत का इकलौता राज्य जो कभी नहीं हुआ अंग्रेजों का गुलाम, जानें

Last Updated: Jul 2, 2024, 12:49 IST

यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में अंग्रेजों का 200 सालों तक राज रहा। औपनिवेशिक काल में अंग्रेजों ने भारत के अमूमन सभी राज्यों पर अपना अधिकार जमाया और यहां के लोगों को प्रताड़ित किया। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक राज्य ऐसा भी है, जहां अंग्रेजों का कभी भी राज नहीं रहा है। कौन-सा है यह राज्य और क्या है यहां अंग्रेजों के राज न करने की वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।   

भारत का इकलौता राज्य जो कभी नहीं हुआ अंग्रेजों का गुलाम
भारत का इकलौता राज्य जो कभी नहीं हुआ अंग्रेजों का गुलाम

भारत शुरू से ही संपन्न और समृद्ध देश रहा है। यहां की संपन्नता और समृद्धता की वजह से ही अंग्रेजों ने इसे अपने निशाने पर लिया और यहां औपनिवेशिक काल की शुरुआत की। इस कड़ी में अंग्रेजों ने 200 सालों तक राज किया और अमूमन भारत के सभी राज्यों पर अपनी छाप छोड़ी।

अंग्रेजों ने अपने अनुसार कानून बनाए और भारतीयों को प्रताड़ित किया। किसान वर्ग से लेकर मजदूर वर्ग तक अंग्रेजों द्वारा दबाया गया और कई सालों तक भारतीयों ने गुलामी का दंश झेला। हाालंकि, क्या आप जानते हैं कि इन भारतीय राज्यों में एक राज्य ऐसा भी है, जो अंग्रेजों का गुलाम नहीं रहा। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का यह राज्य कौन-सा है, जो कि कभी अंग्रेजों का गुलाम नहीं रहा। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

भारत में कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं ? आपको बता दें कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सबमें जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। वहीं, क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जो कि करीब 32 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

भारत में कब हुआ था अंग्रेजों का प्रवेश 

भारत में सबसे पहली बार अंग्रेज 24 अगस्त 1608 को सूरत पहुंचे थे। अंग्रेजों का मुख्य उद्देश्य यहां व्यापार कर भारतीय रुपयों को हड़पना और यहां के संसाधनों को अपने देश पहुंचाना था।

साल 1615 में अंग्रेजों ने थॉमस रॉ को अपना राजदूत बनाकर जहांगीर के दरबार में भेजा था। इसके बाद अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने की अनुमति मिली और धीरे-धीरे अंग्रेजों ने भारत में अपना कब्जा करना शुरू किया। इसका श्रेय रॉबर्ट क्लाइव को भी दिया जाता है। 

किस राज्य ने नहीं की गुलामी

अब सवाल है कि आखिर किस राज्य ने अंग्रेजों की गुलामी नहीं की है, तो आपको बता दें कि गोवा राज्य भारत का इकलौता राज्य है, जिसने अंग्रेजों की गुलामी नहीं की है। 

क्यों नहीं की अंग्रेजों की गुलामी

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या वजह रही, जो अंग्रेजों का यहां पर अधिकार नहीं रहा। यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में अंग्रेजों से पहले पुर्तगाली पहुंचे थे, जो कि 1498 में ही भारत पहुंच गए थे। वास्को डी गामा भारत के कालीकट तट पर पहुंचे थे।

इसके बाद पुर्तगालियों ने यहां व्यापार करना शुरू किया। इस दौरान अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच कई युद्ध भी हुए। हालांकि, गोवा राज्य कभी भी अंग्रेजों के अधिकार में नहीं रहा। वहीं, पुर्तगाली ही ऐसे विदेशी हैं, जो कि भारत में सबसे पहले आए और सबसे अंत में गए। वे करीब 400 सालों तक भारत में रहे। 

पढ़ेंः गाड़ियों की नंबर प्लेट पर क्यों लिखा होता है A/F, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 2, 2024, 12:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News