This is an archived article last updated on Jun 21, 2024. The information may be outdated.

International Yoga Day 2024: दुनिया के कितने देशों में योग को मिली है मान्यता, यहां पढ़ें

Last Updated: Jun 21, 2024, 11:41 IST

International Yoga Day 2024: भारत को योगगुरू के रूप में जाना जाता है, जिसका लोहा दुनिया के तमाम देशों ने माना है। भारत के हठ की वजह से ही आज कई देशों में योग क्रिया दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बन गई है और लोग इसके लाभ को भी स्वीकार कर रहे हैं। इसका श्रेय भारत को दिया जाता है, क्योंकि यहां की संस्कृति में शुरू से ही योग को एक अच्छे और स्वस्थ जीवन का आधार माना गया है। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर कितने देशों में योग को मान्यता दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024

International Yoga Day 2024: विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 का आयोजन किया गया है। 21 जून की भोर में सूरज की पौ फटने से पहले ही लोगों ने तन और मन के मिलन यानि कि योग की क्रियाओं को अपनाया और स्वास्थ्य जीवन के लिए अपने कदम बढ़ाए।

विश्वभर में कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला है। इसकी प्रमुख वजह भारत को माना जाता है, जिसके प्रस्ताव को दुनिया ने स्वीकार किया और आज अधिकांश देशों में योग जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे कितने देश हैं, जहां योग को अपनाया गया है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

International Yoga Day 2024: भारत ने कब दिया था योग का प्रस्ताव

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत ने कब योग का प्रस्ताव दिया था, तो आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव दिया गया था।

International Yoga Day 2024: कब मिली मंजूरी 

भारत की विश्व में योग गुरू के रूप में पहचान है। क्योंकि, यहां की संस्कृति में शुरू ही से योग शामिल रहा है। इसका उदाहरण हमें ऋष-मुनियों द्वारा अपनाई गई योग की पद्धति के रूप में भी देखने को मिलता है। लंबी चर्चा और गहन विचार के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 2014 को भारत के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई और 21 जून का दिन योग दिवस के लिए तय किया गया। इसके बाद से लगातार 21 जून को ही योग दिवस का आयोजन किया जाता रहा है। 

International Yoga Day 2024:  कितने देशों का मिला था समर्थन

अब सवाल है कि भारत के योग के प्रस्ताव को कितने देशों का समर्थन मिला था ? आपको बता दें कि जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की ओर से इस प्रस्ताव को पेश किया गया, तो इस पर दुनियाभर के देशों ने मंथन किया और अंत में कुल 177 देशों ने भारत के इस प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र द्वार इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। वर्तमान में दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। योग दिवस पर अपनों को बीच शुभकामनाएं भेजने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः Yoga Day Quotes, Wishes in Hindi 2024: योग दिवस पर अपनों को इन संदेशों से भेजें शुभकामनाएं

पढ़ेंः International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम व महत्त्व, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 21, 2024, 11:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News