ईरान का सबसे बड़ा पड़ोसी देश कौन-सा है, जानें यहां

Last Updated: Mar 3, 2026, 11:33 IST

इन दिनों मध्य-पूर्व का ईरान देश चर्चाेओं में है। अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों के जवाब में ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर हमला किया है। यह अलग-अलग देशों से सीमा साझा करता है, लेकिन यहां यह जानना जरूरी है कि ईरान का सबसे बड़ा पड़ोसी देश कौन-सा है? 

ईरान का सबसे बड़ा पड़ोसी देश
ईरान का सबसे बड़ा पड़ोसी देश

मध्य पूर्व में जब भी प्रमुख देशों की बात होती है, तो इसमें ईरान का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। खाड़ी का यह देश कच्चे तेल के भंडार और गैस के लिए जाना जाता है। हालांकि, इन दिनों अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रही है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के साथ जंग लड़ रहे हैं, जिसके जवाब में ईरान भी अपने पड़ोसी देशों पर हमला कर रहा है।

ईरान का सबसे बड़ा पड़ोसी देश पाकिस्तान है, जो कि भारत का भी पड़ोसी देश है। ऐसे में ईरान की भौगोलिक स्थिति भारत के लिए भी बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। कितना बड़ा है पड़ोसी देश और ईरान किन देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है? जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

ईरान किन देशों से अपनी सीमा साझा करता है?

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि ईरान किन-किन देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है? आपको बता दें कि यह थल सीमा के तहत कुल 7 देशों से अपनी सीमा साझा करता है, जो कि इस प्रकार हैः

-पाकिस्तान

-अजरबैजान

-आर्मेनिया

-तुर्कमेनिस्तान

-इराक

-तुर्किये

-अफगानिस्तान

समुद्री सीमा

- उत्तर में- रूस और कजाकिस्तान

-दक्षिण में- ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब।

ईरान का सबसे बड़ा पड़ोसी देश 

अब हम ईरान के सबसे बड़ा पड़ोसी देश के बारे में जान लेते हैं। जैसे कि हमने ऊपर बताया कि ईरान का सबसे बड़ा पड़ोसी देश पाकिस्तान है। पाकिस्तान का कुल एरिया करीब 7,96,095 वर्ग किमी है। हालांकि, ईरान की तुलना में यह बहुत कम है। क्योंकि, ईरान का कुल एरिया करीब 16 लाख 48 हजार वर्ग किलोमीटर है। ऐसे में ईरान भारत से करीब-करीब आधा है। क्योंकि, भारत का कुल एरिया 32, 87,263 वर्ग किलोमीटर है। 

पाकिस्तान और ईरान की सीमा से जुड़े तथ्य

  • पाकिस्तान और ईरान की सीमा करीब 909 किलोमीटर है।
  • भारत के लिए यह सीमा बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि, चाबहार पोर्ट भी इसी सीमा के पास है।
  • इस सीमा के दोनों ओर बलूच समुदाय से जुड़े लोग रहते हैं। इससे दोनों देशों के बीच भाषा और संस्कृति से जुड़े संबंध गहरे होते हैं।
  • अफगानिस्तान तक पहुंचने के लिए भारत, ईरान का रास्ता ही चुनता है। क्योंकि, इसके लिए जरिये पाकिस्तान को बायपास किया जा सकता है।
Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 11:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News