This is an archived article last updated on Jul 14, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jul 14, 2024, 16:02 IST

उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो सबसे शीर्ष पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है। उत्तर प्रदेश भारत में अपनी सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला
उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद्, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और एक लाख से अधिक ग्राम मौजूद हैं। 

यूपी का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। 

यूपी की कुल लंबाई

उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई की बात करें, तो यह पश्चिम से लेकर पूर्व तक 650 किलोमीटर और उत्तर से लेकर दक्षिण तक 240 किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। इन जिलों में आपको भाषा, खान-पान और रहन-सहन की शैली में भी अंतर देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला

यूपी का सबसे बड़े अफीम उत्पादक जिले की बात करें, तो यह बाराबंकी जिला है। इस जिले में किसानों का एक बड़ा अंश अफीम उत्पादन करता है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए सरकार की ओर से एक सीमित संख्या में लाइसेंस भी जारी किए जाते हैं। बिना लाइसेंस के अफीम उत्पादन गैर कानूनी है। 

यूपी के इस जिले में है अफीम का कारखाना

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रूहेलखंड में आने वाले बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में भी अफीम का उत्पादन होता है, जो कि लाइसेंस के तहत होता है। हालांकि, अफीम का सबसे बड़ा कारखाना गाजीपुर जिले में मौजूद है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्य्यन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का पहला ग्राम वन किस जिले में है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 14, 2024, 16:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News