दुनिया के टॉप डिफेंस सप्लायर देशों की लिस्ट, भारत का पड़ोसी देश भी शामिल

Last Updated: Mar 15, 2026, 13:31 IST

हथियार निर्यातक देशों की जानकारी रखने वाली संस्था SIPRI द्वारा हाल ही में ताजा रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें अमेरिका ने टॉप स्थान हासिल किया है, जिसकी वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी 42 फीसदी है। 

दुनिया के टॉप हथियार निर्यातक देश
दुनिया के टॉप हथियार निर्यातक देश

दुनिया में कई प्रमुख देश हैं, जो कि अन्य देशों को डिफेंस सप्लाई करते हैं। इसमें हथियार से लेकर डिफेंस से जुड़ी तकनीक व मशीनें शामिल होती हैं। हाल ही में SIPRI(Stockholm International Peace Research Institute) द्वारा दुनिया के टॉप हथियार निर्यातक देशों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें अमेरिका वैश्विक स्तर पर 42 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे टॉप पर है। वहीं, भारत का पड़ोसी देश यानि कि चीन भी इसमें भी शामिल है। 

कब जारी हुई है रिपोर्ट 

SIPRI द्वारा दुनियाभर के उन देशों की लिस्ट जारी की जाती है, जो कि दुनिया में हथियारों की सप्लाई में टॉप पर रहते हैं। इस बार यह रिपोर्ट 9 मार्च, 2026 को जारी की गई है। रिपोर्ट में 2021-25 तक दुनिया के टॉप डिफेंस सप्लायर देशों को शामिल किया गया है। 

ये हैं दुनिया के टॉप 5 हथियार निर्यातक देश 

रैंकिंग

देश

वैश्विक हिस्सेदारी

मुख्य खरीददार देश

1.

अमेरिका

42 फीसदी

यूक्रेन, जापान और सऊदी अरब

2.

फ्रांस

9.8 फीसदी

भारत, मिस्र और कतर

3.

रूस

6.8 फीसदी

भारत, बेलारूस और चीन

4.

यूक्रेन

5.7 फीसदी

इजरायल, यूक्रेन और मिस्र

5.

चीन

5.6 फीसदी

पाकिस्तान, थाइलैंड और सर्बिया 

अमेरिका की बढ़ी है हिस्सेदारी

यदि पिछले आंकड़ों पर गौर करें, तो हथियार सप्लाई में अमेरिका का कद और मजबूत हुआ है। साल 2016-2020 तक अमेरिका की हिस्सेदारी 36 फीसदी थी। हालांकि,अब यह बढ़कर 42 फीसदी हुई है। अमेरिका द्वारा 100 से अधिक देशों को हथियार सप्लाई की जाती है।

रूस की गिरी है रैंकिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की रैंकिंग गिरी है। रूस कभी दूसरे स्थान पर हुआ करता था, हालांकि अब यह खिसककर तीसरे पायदान पर आ गया है। यह गिरावट रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से देश पर लगे प्रतिबंधों की वजह से हुई है।

पहली बार जर्मनी ने चीन को पीछे छोड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार हुआ है कि जर्मनी ने चीन को पीछे छोड़ा है। जर्मनी ने यूक्रेन को बड़ी मात्रा में हथियार सप्लाई किए हैं, जिससे जर्मनी की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

क्या है भारत की स्थिति

डिफेंस के मामले में भारत बीते कुछ वर्षों में आत्मनिर्भर बना है। हालांकि, अभी भी यह एक बड़ा आयातक देश बना हुआ है। भारत सबसे अधिक हथियार रूस और फ्रांस से खरीदता है। इसमें भी सबसे अधिक खरीददारी रूस से है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 15, 2026, 13:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News