उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कौन-सी हैं, जानें

हाल ही में 26 विपक्षी दलों ने मिलकर INDIA गठबंधन बनाया है, जिसने अब UPA  की जगह ले ली है। इसके बाद से देशभर की राजनीतिक पार्टियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। भारत के सभी राज्यों में उत्तर भारत में स्थित उत्तर प्रदेश राजनीतिक और आर्थिक रूप से अहम राज्य है। यहां की होने वाली राजनीति का देश की राजनीति में अहम हिस्सा है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बारे में जानेंगे। 

Kishan Kumar
Jul 19, 2023, 18:24 IST
उत्तर प्रदेश की राजनीति
उत्तर प्रदेश की राजनीति

हाल ही में विपक्ष के 26 दलों ने मिलकर नए अलयांस यानि Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) का गठन किया है, जो कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA सरकार के विपक्ष खड़ा होगा।

इसके बाद से देशभर की राजनीतिक पार्टियां एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उत्तर भारत का उत्तर प्रदेश राज्य देश की राजनीति में अहम भागीदारी रखता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम इस राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बारे में जानेंगे।

कौन-सी है उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां और क्या हैं उनके चुनाव चिन्ह, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।  

उत्तर प्रदेश राज्य में द्विसदनीय विधायिका है, जिसमें उच्च सदन एक विधान परिषद व निचला सदन विधानसभा शामिल है। यह भारत का सबसे बड़ा विधानमंडल है। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 403 निर्वाचित सदस्य और एक मनोनीत एंग्लो-इंडियन सदस्य होते हैं।

 

 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सदस्य हैं। विधान सभा का कार्यकाल पांच वर्ष है, जब तक कि इसे पहले भंग न किया जाए।

राजनीतिक दल लोगों को समान राजनीतिक विचारों के साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मूलतः राजनीतिक दल लोगों का एक समूह होता है, जो कि सरकार में सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव लड़ने के लिए एक साथ आते हैं।

राजनीतिक दल की मुख्य भूमिका राजनीतिक एजेंडा और नीतियों को तय करना है।

यूपी में मान्यता प्राप्त प्रमुख राजनीतिक दलों की सूची और उनके प्रतीक

 

राजनीतिक दल

चुनाव चिन्ह का नाम

भारतीय जनता पार्टी

  कमल का फूल

बहुजन समाज पार्टी

हाथी

समाजवादी पार्टी

साइकिल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

हाथ का पंजा

राष्ट्रीय लोक दल

हैंडपंप

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

मकई और दरांती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

घड़ी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

हथौड़ा, दरांती और तारा

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

शेर

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

पतंग

आम आदमी पार्टी

झाड़ू

 

पार्टियों और गठबंधनों की कहानी

- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अपना दल (सोनेलाल), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  और NISHAD पार्टी के बीच गठबंधन की पुष्टि की है।

- समाजवादी पार्टी और गठबंधन: समाजवादी पार्टी, महान दल, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), अपना दल (कमेरावादी), राष्ट्रीय लोक दल, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी।

-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

- वाम मोर्चा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक।

-हाल ही में विपक्ष की 26 पार्टियों ने एक साथ हाथ मिलाया है और ये सभी पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए सरकार के सामने खड़े होंगी। इसमें कुछ प्रमुख पार्टियां इस प्रकार हैं, कांग्रेस, टीएमसी, जदयू, आरजेडी, आप, नेशनल कांफ्रेंस, राष्ट्रीय लोक दल, पीडीपी व शिव सेना(उद्दव) समेत 26 पार्टियां शामिल हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News