भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है, जानें
भारत के विभिन्न राज्यों में आपको गगनचुंबी इमारतें देखने को मिल जाएंगी। आसमान को छूती हुईं ये इमारतें कई मंजिलों में बनी होती हैं, जिनमें लोग रहते हैं या फिर कार्यालयों में बैठकर काम करते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है। इसके साथ ही यह पता है कि आखिर भारत के किस शहर में सबसे अधिक गगनचुंबी इमारते हैं। यदि आपको इन सब सवालों का जवाब नहीं पता है, तो इस लेख के माध्यम से यह जानकारी दी गई है।
भारत के अलग-अलग शहरों में आपको कई ऐसी इमारतें देखने को मिल जाएंगी, जो आसमान को छू रही हैं। इन गगनचुंबी इमारतों में या तो लोग रह रहे हैं या फिर कार्यालयों में बैठकर काम कर रहे हैं।
हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत की सबसे ऊंची इमरात कौन-सी है। इसके साथ ही क्या आप यह जानते हैं कि भारत के किस शहर में आपको सबसे अधिक गगनचुंबी इमारतें देखने को मिलेंगी। यदि आपको इन सभी सवालों का जवाब नहीं पता है, तो इस लेख के माध्यम से भारत की ऊंची इमारतों को लेकर जानकारी दी गई है। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
किस शहर में हैं सबसे अधिक ऊंची इमारतें
भारत की सबसे अधिक ऊंची इमारतें आपको भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में देखने को मिल जाएंगी।
वर्तमान समय में मुंबई में 200 से अधिक गगनचुंबी इमारतें मौजूद हैं। इसके अलावा यहां 5600 से अधिक ऊंची इमारतें मौजूद हैं।
दिल्ली-एनसीआर में कितनी हैं ऊंची इमारतें
बीते कुछ वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में भी कई ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण हुआ है। इनमें एनसीआर में शामिल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई ऊंची इमारतें बनी हैं, जिनमें रिहायिश से लेकर कार्यालय तक शामिल हैं।
यहां करीब 18 गगनचुंबी इमारतें और पांच हजार से अधिक ऊंची इमारतें शामिल हैं।
इन शहरों में भी है गगनचुंबी इमारतें
भारत के कई शहरों में गगनचुंबी इमारतें शामिल हैं, जिनमें बंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, सूरत और अहमदाबाद शामिल है।
कोलकाता में करीब 14 गगनचुंबी इमारतें और 1000 से अधिक ऊंची इमारतें शामिल हैं।

कौन-सी है भारत की सबसे ऊंची इमारत
भारत की सबसे ऊंची इमारत मुंबई शहर में स्थित है, जो कि पैलेस रॉयल के नाम से जानी जाती है। इसकी कुल ऊंचाई 320 मीटर है।
हालांकि, यह इमारत अभी निर्माणाधीन है। ऐसे में इसमें अभी पूरी तरह से रिहायिश नहीं है।
120 अपार्टमेंट वाली होगी बिल्डिंग
इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूर्व में श्रीराम मिल्स द्वारा खरीदी गई जमीन पर साल 2008 में शुरू किया गया था। हालांकि, शुरुआत में इसे कई सामाजिक संस्थाओं का विरोध भी झेलना पड़ा।
बिल्डिंग के बन जाने पर इसमें 120 अपार्टमेंट होंगे, जिनमें बड़ी-बड़ी रिहायिशों के लिए जगह बनाई जा रही है।
कब तक होगी पूरी
इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में इसके पूरे होने की संभावना 31 दिसंबर, 2023 तक है।
अभी यह बिल्डिंग है सबसे ऊंची इमारत
जब तक पैलेस रॉयल पूरी नहीं हो जाती है, तब तक सबसे ऊंची बिल्डिंग वर्ल्ड वन है, जो कि 280 मीटर ऊंची है। इस बिल्डिंग में रिहायिश है।
हालांकि, जल्द ही इस बिल्डिंग को भी लोखंडवाला मिनर्वा मिल पीछे छोड़ देगी।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.