भारत का सबसे छोटा शहर कौन-सा है, जानें
भारत में यदि कुल राज्यों की बात करें, तो यह 28 हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 है। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग शहर हैं। आपने भारत के सबसे अधिक आबादी वाला शहर के बारे में पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आपको भारत का सबसे छोटा शहर कौन-सा है, यह पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आबादी के मामले में भारत के सबसे छोटे शहर के बारे में जानेंगे।
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां का गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति इसे अन्य देशों से अलग बनाती है। यही वजह है कि विदेशी पर्यटक भी यहां हर साल पर्यटन के लिहाज से खींचे चले आते हैं।
भारत में यदि कुल राज्यों की बात करें, तो यह 28 हैं। वहीं, कुल केंद्र शासित प्रदेश 8 हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग शहर हैं, जिनकी अपनी-अपनी विशेषता है।
आपने भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर मुंबई के बारे में सुना होगा, जो कि देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।
हालांकि, क्या आपको भारत के सबसे छोटे शहर के बारे में पता है। इस लेख के माध्यम से हम जनसंख्या के हिसाब से भारत के सबसे छोटे शहर के बारे में जानेंगे।
किस तरह किया गया है वर्गीकरण
सबसे बड़े और सबसे छोटे राज्यों व शहरों का वर्गीकरण दो तरह से किया जाता है। इसमें क्षेत्रफल और संबंधित जगह की जनसंख्या को शामिल किया जाता है।
यह दोनों मानक ऐसे हैं, जिनके आधार पर बड़े या छोटे शहर व राज्य का वर्गीकरण होता है। ऐसे में इस लेख में हमने आबादी के हिसाब से शहरों का वर्गीकरण किया है।
साल 2011 में आखिरी बार हुई थी जनसंख्या गणना
भारत में साल 2011 में आखिरी बार जनसंख्या गणना हुई थी। इसके 10 साल बाद यानि साल 2021 में जनसंख्या गणना होनी थी, लेकिन कोविड की वजह से इस वर्ष जनसंख्या गणना नहीं की गई। ऐसे में अभी तक भारत में 2011 के आंकड़े ही मौजूद हैं।
यह है भारत का सबसे छोटा शहर
भारत में जनसंख्या के मामले में सबसे छोटा शहर पंजाब राज्य का कपूरथला शहर है। साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक, यहां की कुल जनसंख्या 98,916 थी।
इसमें से पुरुषों की संख्या 53,801 और महिलाओं की संख्या 45,115 थी। ऐसे में यह शहर सबसे कम जनसंख्या वाला शहर था।

पंजाब का पेरिस कहा जाता था कपूरथला
आपको बता दें कि कपूरथला अपनी खूबसूरत इमारतों और सड़कों के लिए जाना जाता था। एक समय यहां पर सफाई का स्तर इतना अधिक था कि इस शहर को पंजाब का पेरिस भी कहा जाता था।
इस जगह के नाम की बात करें, तो इस शहर के संस्थापक नवाब कपूर सिंह के नाम पर इस जगह का नाम पड़ा था।
भारतीय रेलवे के लिए है महत्वपूर्ण स्थान
यह जगह भारतीय रेलवे के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि, भारतीय रेलवे की Integral Coach Factory(ICF) इसी शहर में स्थित है। यहां से भारतीय रेलवे देश में रेल यात्री कोच की आपूर्ति पूरी करता है।
यह है दूसरा सबसे कम आबादी वाला शहर
भारत का दूसरा सबसे कम आबादी वाला शहर राजस्थान का बांसवाड़ा है। साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक, यहां की कुल आबादी 99,969 थी। इसमें से 51,000 पुरुष और 48,969 महिलाएं शामिल थीं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.