This is an archived article last updated on Jun 30, 2023. The information may be outdated.

भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jun 30, 2023, 17:39 IST

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में अलग-अलग शहर हैं, जिसमें से भारत के कुछ बड़े और प्रमुख शहर हैं। देश के आर्थिक विकास में इन शहरों का अहम योगदान है। हालांकि, क्या आपको भारत के सबसे कम जनसंख्या वाले राज्य के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख  माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। इसके साथ ही इस राज्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी जानेंगे। 

सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य
सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडू और गुजरात से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक फैले इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग शहर हैं। साथ ही इन शहरों की अलग-अलग आबादी भी है।

आपको भारत के सबसे अधिक आबादी वाली राज्य यानि उत्तरप्रदेश के बारे में पता होगा। हालांकि, क्या आपको भारत का सबसे कम जनसंख्या वाले राज्य के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। साथ ही इस राज्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डालेंगे। 

 

दो तरह से हुआ है राज्यों का वर्गीकरण 

भारत में सबसे बड़े और सबसे छोटे राज्य को लेकर दो तरह से वर्गीकरण किया गया है। इसमें एक क्षेत्रफल, तो दूसरा जनसंख्या के पहलू को जोड़ा गया है। ऐसे में जब भी हम सबसे बड़े या सबसे छोटे राज्य की बात करते हैं, तो इसमें इन दो पहलूओं को आधार बनाया जाता है।

भारत में आखिरी बार जनसंख्या गणना साल 2011 में हुई थी, जो कि स्वतंत्रता के बाद 7वीं बार और कुल 15वीं बार थी। इसके बाद साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से जनगणना नहीं हो सकी। साल 2011 की जनसंख्या की थीम हमारी जनगणना, हमारा भविष्य थी। भारत में 1901 के बाद से हर 10 साल में एक बार जनगणना होती है। 

 

यह है भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य

साल 2011 की जनसंख्या के हिसाब से सिक्किम भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। यहां की कुल जनसंख्या 6,10,577 दर्ज की गई थी।

इसमें पुरुषों की संख्या 323,070 है, जबकि महिलाओं की संख्या 28,7507 है।  साल 2001 में यहां की कुल जनसंख्या 540,851 थी, जिसमें 28,8484 पुरुष और 252,367 महिलाएं थीं।

साल 2011 में हुई भारत की जनसंख्या में सिक्किम का कुल हिस्सा 0.05 प्रतिशत था। 

 

कितनी है साक्षरता दर

सिक्किम की साक्षरता की दर की बात करें, तो साल 2023 में यहां की साक्षरता दर 81.42 फीसदी है।

इसमें से पुरुषों की साक्षरता दर 86.55 व महिलाओं की साक्षरता दर 75.61 फीसदी है। 

 

कितनी बोली जाती हैं भाषाएं

सिक्किम की राजधानी गंगटोक है। वहीं, यहां बोली जाने वाली भाषाएं नेपाली, भूटिया, लेप्चा, लिंबु, नेवारी, कुलुंग, गुरुंग, मंगगर, शेरपा, तमांग और सुनवार शामिल है।

सिक्किम में कुल मिलाकर सिर्फ चार जिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय मानकीकरण के तौर पर यहां का ISO Code SK है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 30, 2023, 17:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News