PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त किस तारीख को किसानों के खातों में आयेगी? ऐसे चेक करें स्टेटस

Last Updated: Feb 19, 2026, 13:00 IST

PM Kisan 22nd Installment Kab Aayegi: पीएम किसान (Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किये जाने की पूरी संभावना है, हालांकि आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। किसान pmkisan.gov.in पर “Know Your Status” में रजिस्ट्रेशन या आधार नंबर डालकर किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त किस तारीख को किसानों के खातों में आयेगी? ऐसे चेक करें स्टेटस
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त किस तारीख को किसानों के खातों में आयेगी? ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 22nd Installment Kab Aayega: इस साल पीएम किसान योजना की पहली किस्त का इंतजार किसान भाई लंबे समय से कर रहे हैं। यह योजना की 22वीं किस्त होगी, जिसके जल्द ही किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि होली से पहले यह राशि जारी की जा सकती है, जिससे करोड़ों किसानों को राहत मिलेगी।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त की संभावित तारीख नजदीक आने पर लाभार्थी किसान पिछली किस्तों के रिकॉर्ड भी देख रहे हैं। पिछले साल 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी की थी। इसी आधार पर किसानों को उम्मीद है कि इस बार भी किस्त तय समय के आसपास जारी की जा सकती है। 

कहां देखें 22वीं किस्त का अपडेट

पीएम किसान योजना की ताजा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर देखी जा सकती है। लाभार्थी सूची में शामिल किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो, क्योंकि किस्त की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है।

कब आयेगी 22वीं क़िस्त: 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से अभी तक 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ₹2,000 की अगली किस्त फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किये जाने की पूरी संभावना है। 

PM Kisan KYS कैसे चेक करें 

PM किसान KYS (Know Your Status) चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। यह प्रक्रिया आधार, मोबाइल या रजिस्ट्रेशन नंबर से की जा सकती है। 

स्टेप 1: ब्राउज़र में https://pmkisan.gov.in खोलें।

स्टेप 2: होमपेज पर 'Farmer Corner' सेक्शन में 'Know Your Status' पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और 'Get OTP' या 'Search' पर क्लिक करें।

स्टेप 4: रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को एंटर करें, फिर स्टेटस दिखेगा।

पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे देखें  

स्टेप 1: https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर विजिट करें।

स्टेप 2: होमपेज पर 'Farmer Corner' सेक्शन में 'Know Your Status' पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और 'Get OTP' या 'Search' पर क्लिक करें।

स्टेप 4: रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को एंटर करें और स्टेटस देखें।

21वीं किस्त और योजना का लाभ

21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी, जिसमें 9.35 करोड़ से अधिक किसानों को ₹18,000 करोड़ से ज्यादा की राशि दी गई। 1 दिसंबर 2018 को शुरू हुई यह केंद्रीय योजना किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता देती है, जो तीन बराबर किस्तों में ₹2,000-₹2,000 कर सीधे खाते में भेजी जाती है। 

क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 19, 2026, 13:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News